प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता पर केंद्र की मदद को लेकर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की मदद को लेकर सुकांता मजूमदार के गंभीर आरोप

टीएमसी के खिलाफ “तू डाल डाल, मैं पात पात” की तरह रणनीति बनाते हुए भाजपा नेताओं ने उत्तर बंगाल का दौरा तेज कर दिया है और वहां की समस्याओं को खुलकर उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की मदद को लेकर सुकांता मजूमदार के गंभीर आरोप

Mamata Banerjee Centre Aid Row |

भाजपा ने उत्तर बंगाल पर फोकस तेज किया

कोलकाता। टीएमसी के खिलाफ “तू डाल डाल, मैं पात पात” की तरह रणनीति बनाते हुए भाजपा नेताओं ने उत्तर बंगाल का दौरा तेज कर दिया है और वहां की समस्याओं को खुलकर उठा रहे हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार ने ममता बनर्जी सरकार पर केंद्र से पर्याप्त आर्थिक मदद मिलने के बावजूद उत्तर बंगाल की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

केंद्र की मदद पर झूठ फैलाने का आरोप

मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की ओर से मदद न मिलने की झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय केंद्र ने पर्याप्त वित्तीय सहायता दी, लेकिन राज्य सरकार उसका गलत प्रचार कर रही है।

केंद्र ने दिया 861 करोड़, फिर भी उपेक्षा का आरोप

मजूमदार के अनुसार, केंद्र सरकार ने केवल उत्तर बंगाल के लिए 861 करोड़ रुपये दिए हैं। मदरसा बोर्ड और अल्पसंख्यक विकास विभाग के लिए 5531 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी विकास के नाम पर दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दिनाजपुर के कुछ इलाकों के लोगों को भ्रमित कर रही है।

खेल परिसर परियोजना पर भी आरोप

मजूमदार ने आरोप लगाया कि जब निशीथ प्रमाणिक केंद्रीय मंत्री थे, तब उन्होंने खेल परिसर के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए, लेकिन राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराने में विफल रही। उन्होंने यह भी कहा कि चाय श्रमिकों के हित में बने लेबर कोड को लागू नहीं किया जा रहा है।

सीमा सुरक्षा में बाधा डालने का आरोप

सुकांता मजूमदार ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि भारत–बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र ने 1500 करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है। उन्होंने टीएमसी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का बचाव करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़े: बीएसएफ का हवाई सर्वेक्षण

https://www.primenewsnetwork.in/india/bsf-aerial-survey-speeds-up-bengal-border-check/98319

Related to this topic: