प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बजट 2026-27 की तैयारी में जुटे 7 अफसर

केन्द्रीय बजट 2026-27 की तैयारी जुटे हैं वित्त मंत्रालय के 7 अफसर

केन्द्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गयी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने लगातार नौवीं बार बजट पेश करने की तैयारी में हैं।

केन्द्रीय बजट 2026-27 की तैयारी जुटे हैं वित्त मंत्रालय के 7 अफसर

Union Budget 2026-27 |

बजट 2026-27 की तैयारी में जुटे 7 अफसर

केन्द्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गयी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने लगातार नौवीं बार बजट पेश करने की तैयारी में हैं। वित्त मंत्री को इस काम में मंत्रालय के अफसरों की एक टीम उनकी मदद कर रही है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। बजट 2026-27 को तैयार करने में मुख्य रचनाकार हैं आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर। वहीं, राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव पर टैक्स से जुड़े प्रस्तावों की जिम्मेदारी है। वहीं व्यय (खर्च) सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम सरकार के खर्चों, सब्सिडी में सुधार और केंद्रीय योजनाओं के लागू होने पर नजर रखते हैं। इसके अलावा वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) सचिव अरुनीश चावला, सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) सचिव के मोसेस चलई और मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की भूमिका अहम रहेगी।

यह भी पढ़े: महाकाल मंदिर VIP दर्शन पर याचिका

https://www.primenewsnetwork.in/india/court-refuses-hearing-on-vip-darshan-petition/130751

Related to this topic: