प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अटकलों पर खुलकर बोले शशि थरूर

'कुछ स्थितियों में मैं अपनी पर्सनल राय देता हूं...', अटकलों पर खुलकर बोले शशि थरूर

Shashi Tharoor : पिछले कुछ दिनों से आ रही मतभेद की खबरों को लेकर शशि थरूर ने शुक्रवार को बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि..

कुछ स्थितियों में मैं अपनी पर्सनल राय देता हूं अटकलों पर खुलकर बोले शशि थरूर

'कुछ स्थितियों में मैं अपनी पर्सनल राय देता हूं...', अटकलों पर खुलकर बोले शशि थरूर |

Shashi Tharoor : पिछले कुछ दिनों से आ रही मतभेद की खबरों को लेकर शशि थरूर ने शुक्रवार को बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे कांग्रेस में हैं और कहीं नहीं जा रहे हैं. वे केरल कैंपेन का हिस्सा बनेंगे और UDF की जीत के लिए काम करेंगे. आने वाले केरल विधानसभा चुनावों में मैं कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए सबसे आगे रहूंगा.

शशि थरूर ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक ऐसे नेता हैं, जिनका राजनीतिक रुख साफ है. वे एक ऐसे नेता हैं, जो सांप्रदायिकता का विरोध करते हैं. 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जिन मामलों पर पार्टी का कोई स्टैंड होता है. उन पर मैं कोई दूसरी राय नहीं देता. कुछ स्थितियों में मैं अपनी पर्सनल राय देता हूं, जब मुझे डेवलपमेंट के मामलों में कुछ अच्छा दिखता है तो मैं उसे बताता हूं. 

"पार्टी के ऑफिशियल स्टैंड का विरोध करने का अधिकार किसी को नहीं"

उन्होंने कहा कि "मैं राजनीति की बात नहीं करना चाहता. मैं देश के लिए बोलना चाहता हूं. मैं 2009 से यही कह रहा हूं. पार्टी के ऑफिशियल स्टैंड का विरोध करने का अधिकार किसी को नहीं है."

शशि थरूर ने कहा कि यह बताने की क्या ज़रूरत है कि मैं कांग्रेस में रहूंगा? ऐसा सवाल सिर्फ़ मुझसे ही क्यों पूछा जा रहा है? मैं मज़बूती से कांग्रेस के साथ रहूंगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-targeted-rahul-gandhi/131213
 

Related to this topic: