प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेख हसीना को सुनाई गई फांसी की सजा

Bangladesh : शेख हसीना को सुनाई गई फांसी की सजा, फैसले पर भारत की पहली प्रतिक्रिया

Sheikh Hasina : विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संबंध में बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा सुनाए गए फैसले पर ध्यान दिया है...

bangladesh  शेख हसीना को सुनाई गई फांसी की सजा फैसले पर  भारत की पहली प्रतिक्रिया

शेख हसीना को सुनाई गई फांसी की सजा, भारत की प्रतिक्रिया |

Sheikh Hasina : भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संबंध में बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा सुनाए गए फैसले पर ध्यान दिया है. ICT ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है. इसी पर ही भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है.

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक निकट पड़ोसी होने के नाते भारत - बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों, जिसमें उनके देश में शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता शामिल है, हम इस दिशा में सभी हितधारकों के साथ हमेशा रचनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे.

height=648

शेख हसीना का बयान

फैसले के बाद शेख हसीना ने कहा कि यह फैसला मेरा पक्ष सुने बिना दिया गया. ये फैसला ऐसे ट्रिब्यूनल ने दिया है, जिसे एक गैर निर्वाचित सरकार चला रही है. उनके पास जनता का कोई जनादेश नहीं है. ये पूरी तरह से गलत है. मोहम्मद यूनुस के शासन में सार्वजनिक सेवाएं चरमरा गई हैं.

शेख हसीना ने कहा कि देश की अपराध-ग्रस्त सड़कों से पुलिस पीछे हट गई है और न्यायिक निष्पक्षता को नुकसान पहुंचा है, अवामी लीग के समर्थकों पर हमले बेखौफ हो रहे हैं. हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं और महिलाओं के अधिकारों का दमन किया जा रहा है. प्रशासन के अंदर मौजूद इस्लामी चरमपंथी, जिनमें हिज़्ब-उत-तहरीर के नेता भी शामिल हैं. बांग्लादेश की धर्मनिरपेक्ष सरकार की लंबी परंपरा को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-and-his-son-were-sentenced-to-7-years-each/97938

Azam Khan : सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को 7 - 7 साल की सजा सुनाई गई है. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने सोमवार को फर्जी पैन कार्ड मामले में सजा सुनाई है. दोनों पर 50 – 50 हजार का जुर्माना लगा है. आजम खान और अब्दुल्ला पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस आजम खान और अब्दुल्ला को रामपुर जेल ले गई है. समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान ने कहा, अदालत का फैसला है. गुनहगार समझा तो सज़ा सुनाई गई.

Related to this topic: