प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के...

खामेनेई की हत्या पर भारत में उबाल: लखनऊ से कश्मीर तक सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ शिया मुसलमानों ने रविवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

खामेनेई की हत्या पर भारत में उबाल लखनऊ से कश्मीर तक सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग

Shia Protests Erupt in India Over Khamenei’s Killing |

लखनऊ/बांदीपोरा। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ शिया मुसलमानों ने रविवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास ने खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए इसे वैश्विक समुदाय के लिए "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" बताया। वहीं जम्मू-कश्मीर के रामबन में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, "तुम कितने हुसैनी मारोगे...हर घर से हुसैनी निकलेगा।" उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला भी जलाया। बांदीपोरा में प्रदर्शनकारियों ने दिवंगत धर्मगुरु की तस्वीर लेकर इस घटना पर दुख जताया और निंदा की।

मौलाना यासुब अब्बास का ऐलान — तीन दिन का शोक, इमामबाड़ा में बड़ा प्रदर्शन

लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास ने कहा कि, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दुनिया सोचती है कि खामेनेई को मारकर ईरान का सफाया हो जाएगा। अमेरिका और इज़राइल को ईरान से मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। आज रात 8:30 बजे लखनऊ के इमामबाड़ा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे। अखिल भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है, जिसके दौरान हम सभी काले कपड़े पहनेंगे और अपने घरों पर काले झंडे फहराएंगे।"

height=1200

बांदीपोरा, बडगाम और श्रीनगर में शांतिपूर्ण मार्च, काले झंडों के साथ श्रद्धांजलि

बांदीपोरा में प्रदर्शनकारियों ने दिवंगत धर्मगुरु की तस्वीर लेकर इस घटना पर दुख और निंदा व्यक्त की। इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के विरोध में बडगाम और श्रीनगर में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए थे। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। इसमें प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई की तस्वीरें और ईरान के समर्थन में बैनर लिए हुए थे। श्रीनगर की सड़कों पर काले झंडे, अयातुल्ला के चित्र और पारंपरिक शोक गीत (नौहा) सुने गए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/iran-embassy-in-india-slams-killing-as-unforgivable-crime/146579

भारत स्थित ईरानी दूतावास का तीखा बयान - खामेनेई की हत्या को बताया 'अक्षम्य अपराध'

Related to this topic: