प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शुभम द्विवेदी की पत्नी भड़कीं, कहा - 'BCCI देश..

भारत - पाकिस्तान मैच पर पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी भड़कीं, कहा - 'BCCI देश के बारे में...'

IND vs PAK :  भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है. इसी को लेकर पहलगाम में मारे गए कई पीड़ित परिवारों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

भारत - पाकिस्तान मैच पर पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी भड़कीं कहा - bcci  देश के बारे में

IND vs PAK |

IND vs PAK :  भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है. इसी को लेकर पहलगाम में मारे गए कई पीड़ित परिवारों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पति शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी की प्रतिक्रिया आई है. ऐशान्या ने कहा कि मैच के बाद, पाकिस्तान के पास एक बार फिर पैसा होगा. वह एक बार फिर उठ खड़ा होगा और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुए ठिकानों का पुनर्निर्माण होगा. यह उन 26 परिवारों (पहलगाम पीड़ितों) पर पाकिस्तान का सबसे बड़ा तमाचा होगा. 

https://x.com/ANI/status/1967112039312355426

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का बहिष्कार करना और उनके खिलाफ मैच न खेलना हमारे लोगों के बस की बात नहीं है. अगर हम ऐसा कर रहे होते तो बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान मैच के लिए राजी ही नहीं होता. अगर हम बदलाव लाना चाहते तो हमें यह फैसला लेना चाहिए था कि अगर हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही है तो हम एशिया कप और विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे. बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेटर आज देश के बारे में सोच ही नहीं पा रहे हैं. मुझे उनसे (पीड़ितों को) श्रद्धांजलि की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/congress-attacks-on-india-pakistan-match-said-insult-to-operation-sindoor/46886



 

Related to this topic: