प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव को साझा..

'अंतरिक्ष में हनुमान चालीसा से बहुत मदद मिली', शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव को किया साझा

Shubhanshu Shukla : अलीगढ़। अंतरिक्ष यात्री और भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में बच्चों संग अंतरिक्ष मिशन के अनुभव को..

अंतरिक्ष में हनुमान चालीसा से बहुत मदद मिली  शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव को किया साझा

'अंतरिक्ष में हनुमान चालीसा से बहुत मदद मिली', शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष मिशन के अनुभव को साझा किया |

Shubhanshu Shukla : अलीगढ़। अंतरिक्ष यात्री और भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में बच्चों संग अंतरिक्ष मिशन के अनुभव को साझा किया। इस दौरान उन्होंने 'हनुमान चालीसा' और भगवान राम के नाम की ताकत बताई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अंतरिक्ष में डर लगने पर इनसे उन्हें मदद मिली।

शुभांशु शुक्ला हाल ही में अलीगढ़ के संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने छात्रों संग बातचीत की, उनके सवालों के जवाब दिए और अंतरिक्ष मिशन से जुड़े अपने एक्सपीरियंस भी बताए।

बच्ची के सवाल पर शुभांशु शुक्ला ने जवाब दिया। बातचीत के दौरान पांचवीं क्लास की एक छात्रा अनन्या सिंह ने उनसे सवाल किया कि अंतरिक्ष में वे कैसे शांत बने रहे? इस पर ग्रुप कैप्टन ने कहा, मुझे यह प्रेरणा मिली कि 'कभी हार मत मानो', जिंदगी गुलजार है, जिंदगी में सब अच्छा होता है। मैं एक आईएएह ऑफिसर बनना चाहता हूं। मुझे बहुत अच्छा लगा कि इतना बड़ा ऑफिसर उनके स्कूल में आया।

‘हनुमान चालीसा से बहुत मदद मिली’

उन्होंने कहा, "बहुत बार ऐसा होता है जब डर आता है, हनुमान चालीसा आपकी बहुत मदद करती है। मैं वहां 'राम-राम-राम' जप रहा था। इसने मुझे बहुत शक्ति दी।" उन्होंने कहा कि जप से उन्हें ध्यान केंद्रित करने और चिंता पर काबू पाने में मदद मिली।

 

अपनी बात समझाते हुए उन्होंने एक उदाहरण दिया और कहा कि कल आपकी पर परीक्षा है और आपने अभी तक कुछ नहीं पढ़ा। आपके पास दो रास्ते होते हैं या तो डर जाओ और कल तक का समय खराब कर दो, या जो समय बचा है उसमें तैयार कर लो। ध्यान हमेशा इस पर होना चाहिए कि अभी आप क्या कर सकते हो। अगर आप यह करोगे तो डर नहीं लगेगा.


जून महीने में 18 दिनों तक ​इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में रहने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला धरती पर वापस लौट आए। वे 25 जून को अपने साथियों के साथ अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरे थे और वहां 18 दिनों तक रहकर, विभिन्न प्रकार के रिसर्च करके वापस धरती पर 15 जुलाई को लौटे थे।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/before-the-winter-session-pm-modi-said-anyone-who-wants-to-do-drama/99425

Related to this topic: