प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डी के शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे। इसके बाद शिवकुमार ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

सिद्दा रमैया (बीच) और उनके दाएं डी के शिवकुमार |

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

फैसला राज्यपाल करेंगेः विशेष सचिव

लोक भवन के सूत्रों के अनुसार, गहलोत निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर में हैं। सिद्धारमैया जब अपना इस्तीफा सौंपने गए, तब उनके साथ उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और अन्य कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे। विशेष सचिव ने मीडिया को बताया कि इस्तीफा उन्हें मिल गया  है,लेकिन इस पर कोई निर्णय राज्यपाल ही करेंगे। 

डी. के. शिवकुमार होंगे नए उत्तराधिकारी

इससे पहले दिन में, सिद्धारमैया ने अपने आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के लिए आयोजित एक नाश्ते पर हुई बैठक में मंत्रियों को अपने पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे। इसके बाद शिवकुमार ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट के सभी साथियों के साथ होने से पार्टी ने अपनी एकजुटता दिखाई। 

दोनों नेता भावुक होकर गले मिले

इसके बाद दोनों नेता आपस में गले मिले। इस तरह का एक वीडियो भी  सोशल मीडिया में दिखा, जिसमें सिद्धारमैया भावुक शिवकुमार को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः बंगाल में कड़ाई के बाद बांग्लादेशियों की 'घर वापसी': पकड़े जाने के डर से हकीमपुर बॉर्डर पर उमड़ी भीड़

Related to this topic: