प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वेनेजुएला को लेकर बोले एस जयशंकर..

'भारत हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंतित', वेनेजुएला पर बोले एस जयशंकर

Venezuela : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को लक्जमबर्ग में वेनेजुएला के घटनाक्रम को लेकर बात की.

भारत हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंतित वेनेजुएला पर बोले एस जयशंकर

एस जयशंकर, विदेश मंत्री |

Venezuela : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को लक्जमबर्ग में वेनेजुएला के घटनाक्रम को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि भारत हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंतित है. हम सभी संबंधित पक्षों से आह्वान करते हैं कि बैठकर ऐसी स्थिति बनाएं, जो वेनेजुएला के लोगों के कल्याण और सुरक्षा के हित में हो. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज के समय में देश वही करेंगे, जिससे उन्हें सीधा फायदा होगा. वे आपको मुफ्त सलाह देंगे. अगर कुछ होता है तो वे कहेंगे, कृपया ऐसा न करें. अगर तनाव होता है तो हमें चिंता होती है. कभी-कभी आप लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था.

'...लेकिन दुनिया का यही स्वभाव'

विदेश मंत्री ने कहा कि अब अगर आप उनसे पूछें, सच में आपको चिंता है तो आप अपने ही इलाके को क्यों नहीं देखते? खुद से पूछते कि वहां हिंसा का स्तर क्या है? आप, जो कर रहे हैं. उससे हम बाकी लोगों को कितनी चिंता है? लेकिन दुनिया का यही स्वभाव है. लोग, जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं. हमें इसे इसी भावना से स्वीकार करना होगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/seven-countries-including-germany-and-france-unite-against-the-us/103885

Related to this topic: