भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी रद्द होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
मुम्बई। भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी रद्द होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस घोषणा ने पिछले कई हफ्तों से चल रही उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जो पिछले महीने समारोह के अचानक स्थगित होने के बाद शुरू हुई थीं।
स्मृति और पलाश दोनों ने रविवार को सोशल मीडिया पर अलग-अलग बयान जारी किए। उन्होंने लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की और अपने जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक सार्वजनिक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें बढ़ते अफवाहों के कारण स्पष्टीकरण देना ज़रूरी समझा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, "पिछले कुछ हफ्तों से मेरे जीवन को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द हो गई है। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूँ कि कृपया इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपने तरीके से आगे बढ़ने का मौका दें।"

फोकस अब सिर्फ क्रिकेट पर
क्रिकेटर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान अब अपने क्रिकेट करियर पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करती हूँ कि मैं भारत के लिए जितना संभव हो सके उतना खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतूं, और मेरा ध्यान हमेशा यहीं रहेगा।"
पलाश मुच्छल ने भी निजी संबंध से पीछे हटने की घोषणा की
संगीतकार पलाश मुच्छल ने भी आज एक भावनात्मक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंध से पीछे हटने की पुष्टि की और जीवन में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। पलाश लोगों द्वारा अफवाहों पर प्रतिक्रिया दिए जाने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर है और वे इसे गरिमा के साथ संभालेंगे। मुच्छल ने यह चेतावनी भी दी कि उनकी टीम झूठी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
स्वास्थ्य कारणों से स्थगित हुआ था समारोह
गौरतलब हो कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर, 2025 को होनी थी। लेकिन संगली में समारोह के दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के अचानक बीमार हो जाने के कारण समारोह को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें "दिल के दौरे के लक्षण" महसूस हुए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों हस्तियों ने अब इस मामले को बंद करने और अपने-अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sonali-khatun-returns-home-after-six-months-in-bangladesh/100263
छह महीने बाद बांग्लादेश से रिहा होकर घर लौटी सोनाली खातून, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मिली राहत