प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महाकाल नगरी में दोपहर की विशेष आरती

महाकाल नगरी में विशेष आयोजन, दोपहर की आरती होगी इस आरती का विशेष महत्व

उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। साल में एक बार दोपहर में होने वाली भस्म आरती सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न होगी।

महाकाल नगरी में विशेष आयोजन दोपहर की आरती होगी इस आरती का विशेष महत्व

Mahakaleshwa rTemple |

उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। साल में एक बार दोपहर में होने वाली भस्म आरती सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न होगी। मंदिर में देर रात तक चार प्रहर का पूजन-अभिषेक चलता रहा और रात 11 बजे पट बंद किए जाएंगे।

चारों पहर विधि-विधान से पूजन

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर में चारों प्रहर में भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन, अभिषेक और विशेष अनुष्ठान किए गए। परंपरा के अनुसार ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढंककर भस्म अर्पित की गई। सोमवार को भगवान महाकाल को सेहरा भी अर्पित किया जाएगा।

दोपहर की आरती का विशेष महत्व

मंदिर प्रशासन के अनुसार वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्म आरती का विशेष महत्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। दर्शन और आरती व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के इंतजाम कड़े, भीड़ प्रबंधन भी

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस बल तैनात है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े: मृत IPS के नाम से 8 करोड़ का घोटाला

https://www.primenewsnetwork.in/india/fraud-8-crore-claimed-using-dead-ips-name/143869

Related to this topic: