SpiceJet : टेक ऑफ करते ही स्पाइसजेट के Q400 विमान का पहिया रनवे पर गिर गया. मुंबई में लैंडिंग के दौरान पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा की. विमान को सैफ लैंड करा लिया गया है...
SpiceJet : टेक ऑफ करते ही स्पाइसजेट के Q400 विमान का पहिया रनवे पर गिर गया. मुंबई में लैंडिंग के दौरान पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा की. विमान को सैफ लैंड करा लिया गया है. शुक्रवार को कांडला एयरपोर्ट के रनवे से उड़ान भरी. विमान टेक ऑफ हो गया. उसके बाद टावर कंट्रोलर ने विमान से बड़ी वस्तु रनवे पर गिरती देखी. टीम ने देखा तो प्लेन का पहिया था.
फ्लाइट ने दोपहर 15:51 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी की जानकारी दी. इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान ने रनवे नंबर 27 पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. इस विमान में 78 यात्री सवार थे. चालक दल के 7 सदस्य सवार थे. लैंडिंग होने के बाद एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया. बॉम्बार्डियर DHC8-400 में ट्राइसाइकिल लैंडिंग गियर सिस्टम होता है, जिसमें नोज गियर पर दो पहिए लगे होते हैं. प्रत्येक मुख्य लैंडिंग गियर पर दो मुख्य पहिए होते हैं.
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइस जेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा. लैंडिंग के बाद, विमान टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/664f077a/2293b5ec/breakingdetails/pm-modi-to-visit-manipur-pm-modis-visit-to-northeast-will-go-to-manipur-tomo-46675