नई दिल्ली। SSC के परीक्षार्थियों को अब एग्जाम के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा करे से निजात मिलेगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम के लिए शहर और पारी (शिफ्ट) चुनने का विकल्प भी मिलेगा।
SSC परीक्षार्थियों मिलेगी लंबी यात्रा से निजात
परीक्षा आवेदकों को शहर और शिफ्ट चुनने का मिलेगा विकल्प
नई दिल्ली।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अब एग्जाम के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा करे से निजात मिलेगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम के लिए शहर और पारी (शिफ्ट) चुनने का विकल्प भी मिलेगा। यह निर्णय परीक्षाएं संचालित करने वाले कर्मचारी चयन आयोग ने लिया है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिभागियों को आयोग द्वारा रैंडम तरीके से सेंटर एलाट किया जाता है। इस कारण प्रतिभागियों को परीक्षाओं के लिए सैकड़ों हजारों किलोमीटर का यात्रा कर दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। इस संबंध में आयोग को लगातार सेंटर दूर होने की शिकायतें मिल रही थीं।
एसएससी के कंबाइंड ग्रेजुएशन एग्जाम में बहुत से कैंडिडेट्स ने हजारों किलोमीटर दूर सेटर होने को लेकर परेशानियां बयां की थी। जिसके बाद प्रशासन पर भी समस्या का कोई हल निकालने का दबाव बढ़ रहा था। इन शिकायतों को देखते हुए आयोग ने तय किया है कि अब कैंडिडेट को एग्जामिनेशन सिटी चुनने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही अब एग्जाम डेट और कौन सी शिफ्ट में अपीयर होना है, इसका भी विकल्प मिलेगा। अभी तक एग्जाम डेट और शिफ्ट चुनने का कोई विकल्प नहीं मिलता था।
नयी व्यवस्था एसएससी की अगली परीक्षाओं से लागू होगी। 12 नवंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए 22 अक्टूबर से एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 28 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स को सेल्फ स्लाट सेलेक्शन का विकल्प मिलेगा। पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद एग्जाम सिटी की तीन चॉइस होगी, उसके हिसाब से डेट और शिफ्ट भी चुनी जा सकेगी।
एसएससी के चेयरमैन एस गोपालाकृष्णन ने बताया कि कैंडिडेट्स को बहुत ध्यान से और सोच समझकर ही एग्जाम सिटी, डेट और शिफ्ट का चयन करना होगा। एक बार चयन करने के बाद आवेदन में बदलाव नहीं होगा। वहीं जो कैंडिडेट एग्जाम सिटी, शहर या शिफ्ट का चयन नहीं करेंगे तो यह माना जाएगा कि वे एग्जाम में अपीयर नही होना चाहते। जो कैंडिडेट्स रीजनल लैंग्वेज में एग्जाम देना चाहते है, उनके लिए डेट्स और शिफ्ट की चॉइस सीमित होगी।