प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में किया कटौती का ऐलान

स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में किया कटौती का ऐलान, होम और पर्सनल लोन होंगे सस्ते, घटेगी EMI

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 प्वाइंट की कटौती के बाद देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने लैंडिंग और डिपॉजिट ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है।

स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में किया कटौती का ऐलान होम और पर्सनल लोन होंगे सस्ते घटेगी emi

स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में किया कटौती का ऐलान, होम और पर्सनल लोन होंगे सस्ते, घटेगी EMI |

SBI : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 पॉइंट की कटौती के बाद देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने लैंडिंग और डिपॉजिट ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है। इससे बैंक का कर्ज सस्ता होगा और लोन पर ईएमआई घटेगी। SBI ने बताया कि ये नई ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र समेत करीब आठ बैंक पहले ही ब्याज दरों में कमी कर चुके हैं। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा हाल ही में मौद्रिक नीति में की गई पॉलिसी रेट कटौती के बाद बैंक ने अपने  "एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट" (EBLR) में 25 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। इस रेट कट के बाद बैंक का EBLR अब 7.90 प्रतिशत होगा, जो पहले 8.15 प्रतिशत था। इसके साथ ही "मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट" (MCLR) में भी सभी कैटेगरी में 5 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है। एक साल का MCLR अब 8.70 प्रतिशत होगा, जो पहले 8.75 प्रतिशत था।

इस कटौती से कर्जदारों की EMI पर सकारात्मक असर

इस बदलाव का सीधा फायदा होम लोन, पर्सनल लोन, MSME लोन और अन्य रिटेल क्रेडिट लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा और मौजूदा और नए कर्जदारों के लिए होम लोन और अन्य क्रेडिट सस्ता हो जाएगा। बैंक ने बताया कि EBLR के आधार पर सभी रिटेल और MSME लोन की कीमत तय होती है, इसलिए इस कटौती से कर्जदारों की EMI पर सकारात्मक असर पड़ेगा। 

स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। दो साल से तीन साल की मैच्योरिटी वाली टर्म डिपॉजिट दरों में 5 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है। इसके बाद यह दरें 6.45 प्रतिशत से घटकर 6.40 प्रतिशत हो गई हैं। अन्य मैच्योरिटी बकेट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, बैंक की खास “444 दिन” की स्कीम अमृत वृष्टि की ब्याज दर में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है, जिससे यह 6.60 प्रतिशत से घटकर 6.45 प्रतिशत हो गई है। एक साल की मैच्योरिटी पर ब्याज दर 8.75 प्रतिशत से घटकर 8.70 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/union-cabinet-approves-100percentage-fdi-in-insurance-sector/101110

Related to this topic: