देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एटीएम से रूपये निकालने की फीस में इजाफा कर दिया है।
मुंबई। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एटीएम से रूपये निकालने की फीस में इजाफा कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज में की गयी बढ़ोतरी के बाद अब ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन के बाद एटीएम उपयोग के लिए ज्यादा फीस चुकानी होगी।
इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी के कारण बढ़ी ATM ट्रांजैक्शन की फीस
भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी की वजह से एटीएम ट्रांजैक्शन की फीस में बढ़ोतरी की गई है। बताते चलें कि इससे पहले एसबीआई ने फरवरी 2025 में एटीएम ट्रांजैक्शन की फीस में बढ़ोतरी की थी। इससे पहले फरवरी 2025 में एटीएम निकासी शुल्क बढ़ाकर ₹21 किया गया था। एसबीआई द्वारा फीस में की गई बढ़ोतरी की वजह से ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) और ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन (ADWM) ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा।
ATM से निकासी शुल्क 21 रुपए + जीएसटी से बढ़कर हुआ 23 रुपए + जीएसटी
एसबीआई ने हर महीने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद दूसरे बैंकों के एटीएम से निकासी शुल्क को 21 रुपए +जीएसटी से बढ़ाकर 23 रुपए+जीएसटी कर दिया है। साथ ही बैंक ने नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन शुल्क को भी बढ़ाकर 11 रुपए प्लस जीएसटी कर दिया है। ये शुल्क मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद किए गए लेनदेन पर लागू होंगे। SBI के बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट के मौजूदा सर्विस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
SBI सेविंग अकाउंट कस्टमर दूसरे बैंक के ATM से हर महीने 5 फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फ्री में कर सकेंगे। इसके अलावा, हर महीने नॉन-फाइनेंशियल फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर अब 10 रुपये के बजाय 11 रुपये चुकाने होंगे और अलग से जीएसटी भी देना होगा।
बढ़ायी गयी फीस 1 दिसंबर, 2025 से हो चुकी है लागू
एसबीआई ने बताया कि बढ़ाई गई फीस 1 दिसंबर, 2025 से लागू हो चुकी है और दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल करने वाले सेविंग और सैलरी अकाउंट होल्डर्स पर इसका असर पड़ेगा। हालांकि, कुछ खास कैटेगरी के अकाउंट होल्डर्स पर इस नए फैसले कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंक ने बताया कि हर महीने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/three-accused-arrested-in-minor-girls-kidnapping-case/104486
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले तीन आरोपी गिरफ्तार