दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि हम सब महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं...
सब महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं, लेकिन यह पॉलिटिक्स से मोटिवेटेड : मल्लिकार्जुन खरगे |
दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि "हम सब महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं, लेकिन जिस तरह से वे इसे लाए हैं, हमें उस पर ऐतराज़ है. यह पॉलिटिक्स से मोटिवेटेड है."
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि "सिर्फ़ विपक्षी दल को दबाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है. हालांकि हमने लगातार महिला आरक्षण बिल का सपोर्ट किया है, हम ज़ोर देते हैं कि पहले के अमेंडमेंट लागू किए जाएं. वे डिलिमिटेशन को लेकर कुछ चालें चल रहे हैं. हम सभी पार्टियों को पार्लियामेंट में एक साथ लड़ना चाहिए."
उन्होंने कहा कि "हम इस बिल का विरोध करेंगे, लेकिन हम (महिलाओं के लिए) रिज़र्वेशन के ख़िलाफ़ नहीं हैं. जिस तरह से उन्होंने बिल में डाला है, चाहे वह डिलिमिटेशन हो, जो पावर इंस्टीट्यूशन्स, पार्लियामेंट को दी गई है, वह इसलिए है, ताकि वे कभी भी डिलिमिटेशन बदल सकें. वे असम और जम्मू-कश्मीर में हमें पहले ही धोखा दे चुके हैं."
यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/state/owaisi-lashed-out-at-mamata-banerjee-and-the-bjp/174550