Owaisi : लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई आई लव यू कहता है तो इसमें कोई दिक्कत की बात है क्या? लव लिखने पर आखिर समस्या क्या है?
Owaisi : लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई आई लव यू कहता है तो इसमें कोई दिक्कत की बात है क्या? लव लिखने पर आखिर समस्या क्या है? आई लव मोहम्मद विवाद पर उन्होंने मीडिया से बात की. ओवैसी ने आगे कहा कि यह तो संविधान के आर्टिकल-25 के तहत हर किसी का अधिकार है. इसमें देश से गद्दारी करने वाली कौन-सी बात है? इसमें हिंसा को बढ़ावा देने वाली कौन सी बात है?
ओवैसी ने कहा कि भाजपा इस तरह के विवाद को बढ़ा रही है. उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि आप दुनिया भर के मुस्लिम देशों और खासकर हमारे पड़ोस में आतंक को बढ़ावा देने वाले देश (पाकिस्तान) को इससे क्या संदेश देना चाहते हैं?
उन्होंने एक इंटरव्यू में आई लव महादेव के पोस्टर पर कहा था कि आई लव महादेव लिखने में भी कोई दिक्कत नहीं है, यह उनकी आस्था है, लेकिन इसे लेकर मुसलमानों का सामाजिक बहिष्कार करना गलत है.
यहां से शुरू हुआ विवाद
कानपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के रास्ते पर आई लव मोहम्मद का लाइटबोर्ड लगा था, इस पर स्थानीय हिंदू संगठनों आपत्ति जताई थी. इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी. सोशल मीडिया के जरिए इस विवाद ने तूल पकड़ लिया
गरबा कार्यक्रमों के आयोजनों में मुसलमानों के प्रवेश पर बैन लगाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने कहा कि गरबा आयोजनों में मुसलमानों को प्रवेश न देने की बात भी सामाजिक बहिष्कार का हिस्सा है. उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के उस निर्देश की ओर भी इशारा किया, जिसमें नवरात्रि उत्सवों में सिर्फ हिंदुओं की भागीदारीर सुनिश्चित करने की बात कही गई थी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/i-love-mohammad-controversy-erupts/48295