नई दिल्ली। अफगानिस्तान से लगी पाकिस्तान की सीमा के पास एक आत्मघाती हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
आत्मघाती हमले में सात पाक सैनिक मारे गए
पाकिस्तान ने स्वीकार किया
नई दिल्ली। अफगानिस्तान से लगी पाकिस्तान की सीमा के पास एक आत्मघाती हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अफगान सीमा के पास एक आत्मघाती हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाकिस्तान ने इस बात को ऐसे समय में स्वीकार किया है, जब दोनों देशों के बीच कई दिनों से जारी भीषण लड़ाई के बाद भी हुए युद्धविराम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान के इलाके के मीर अली जिले में जिस जगह पर यह हमला हुआ है, वह अफगानिस्तान की सीमा से एकदम सटा हुआ है। रिपोर्ट कै अनुसार आतंकी हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की ओर से किया गया है। दरअसल आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सैन्य शिविर में में घुसाने की कोशिश की और इस दौरान वाहन दीवार से टकराया तो विस्फोट हो गया।
इस आतंकी हमले का वीडियो भी वायरल हुआ है। उसमें पाकिस्तानी सेना की छावनी से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।