आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करें लेकिन आंख मूंदकर उसपर भरोसा नहीं करें ! ये सलाह दी है गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के मुख्य कार्याकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने।
एआई का इस्तेमाल करें, पर भरोसा नहीं
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करें लेकिन आंख मूंदकर उसपर भरोसा नहीं करें" ! ये सलाह दी है गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के मुख्य कार्याकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने। अल्फाबेट (गूगल की पैरेंट कंपनी) के इंडियन-अमेरिकन सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कराना चाहिए, लेकिन आंख मूंदकर उस पर भरोसा नहीं करें। उन्होंने कहा कि लोग एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उसकी हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। मौजूदा एआई मॉडल गलतियां करते हैं, इसलिए इन्हें अन्य भरोसेमंद स्त्रोतों के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
यूजर्स और कंपनियों के लिए चेतावनी
सुंदर पिचाई ने "एआई" का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को चेतावनी दी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जो भी बताता है, उस पर पूरी तरह भरोसा न करें। उन्होंने कंपनियों को भी सावधान किया कि एआई में हो रहे निवेश से एक "बबल" बन रहा है जो कभी भी फट सकता है और कोई भी इससे बच नहीं पाएगा।
गलतियों को समझें
सुंदर पिचाई ने "बीबीसी" को दिए इंटरव्यू में कहा कि एआई मॉडल्स में गलतियां होने की संभावना रहती है। इसलिए यूजर्स को इन्हें दूसरे टूल्स के साथ बैलेंस करके इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ एआई पर निर्भर रहने के बजाय एक मजबूत इंफॉर्मेशन सिस्टम होना जरूरी है। उन्होंने कहा, "इसी वजह से लोग गूगल सर्च भी इस्तेमाल करते हैं। हमारे पास ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो सही जानकारी देने पर ज्यादा फोकस करते हैं।"
रचनात्मक लेखन में उपयोगी, पर सीमित
पिचाई ने कहा कि रचनात्मक लेखन में ये टूल उपयोगी हैं, लेकिन इनकी सीमाओं को समझना जरूरी है। लोगों को सिर्फ एआई पर निर्भर नहीं होना चाहिए, बल्कि समृद्ध और विविध सूचना स्रोतों की भी मदद लेनी चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके जोखिमों को संतुलित करना बड़ी चुनौती है।
गूगल एआई और सुरक्षा
गूगल ने हाल ही में अपने सर्च में 'एआई मोड' लॉन्च किया था, जिसमें "जेमिनी चैटबॉट" का इस्तेमाल होता है ताकि यूजर्स को विशेषज्ञ जैसा अनुभव मिले। पिचाई ने कहा, "हम सही जानकारी देने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन आज की एआई टेक्नोलॉजी में अभी भी कुछ गलतियां होती हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि एआई में निवेश का दौर शानदार है, लेकिन इसमें कुछ हद तक 'तर्कहीनता' भी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या गूगल अपने आप को एआई बबल फटने से बचा पाएगा, तो उन्होंने कहा कि कोई भी कंपनी इससे पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
यह भी पढ़े: यूपी में अलग खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का गठन
https://www.primenewsnetwork.in/india/up-forms-new-food-processing-dept/98127