प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शुभेंदु अधिकारी: बंगाल में अप्रैल चुनाव की संभावना

शुभेंदु अधिकारी – पश्चिम बंगाल में अप्रैल मे विधानसभा चुनाव की संभावना

भाजपा और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा में पार्टी की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में पश्चिम बंगाल में अप्रैल महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई है।

शुभेंदु अधिकारी – पश्चिम बंगाल में अप्रैल मे विधानसभा चुनाव की संभावना

West Bengal Assembly Election |

शुभेंदु अधिकारी: बंगाल में अप्रैल चुनाव की संभावना

भाजपा और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा में पार्टी की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में पश्चिम बंगाल में अप्रैल महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बहुमंजिली इमारतो को गेट पर ताला नहीं लगेगा और वोटर घर में बंद होने के लिए बाध्य नहीं होंगे। चुनाव आयोग की ओर से ऐसी पुख्ता व्यवस्था होगी कि वोट देने से रोकने वाले खुद घर में बंद रहेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से किए एसआईआर के लिए उठाए गए कदमों को वोटरो के हक में बताया। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंदीभाषियों को चुनाव के दिन डरने की जरूत नहीं है। जिस तरह कार्बोलिक एसिड से सांप डर से बिल से नहीं निकलता, उसी तरह चुनाव आयोग द्वारा की गई व्यवस्था से वोट नहीं देने के लिए बाध्य करने वाले तत्व अपने घर से नहीं निकलेंगे। अब उनका दिन ढल गया जो लोग वोटरों के साथ जबरजश्ती करते थे। भाजपा नेताशुभेंदु अधिकारी का इशारा टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की ओर इशारा था। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर वह बाबरी मस्जिद नहीं बनने देगी, बनेगा तो मंदिर बनेगा। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में बड़ी संख्या साधुओं की रैली निकाली और उसके बाद हावड़ा की सभ में मौजूद हुए।

यह भी पढ़े: भारत की GDP 7.4% बढ़ने का अनुमान

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-gdp-to-grow-at-74-forecast/105957

Related to this topic: