प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

टाटा समूह का यूपी में ईवी उत्पादन विस्तार

टाटा समूह यूपी में ईवी उत्पादन को देगा विस्तार

टाटा मोटर्स देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में ईवी उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि करेगा।

टाटा समूह यूपी में ईवी उत्पादन को देगा विस्तार

Tata Group EV Expansion |

सीएम योगी से एन. चंद्रशेखरन की बैठक

 टाटा मोटर्स देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में ईवी उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि करेगा। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह जानकारी दी।

निवेश और परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में टाटा समूह की संचालित परियोजनाओं और भविष्य के निवेश प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की गई।

ईवी मैन्युफैक्चरिंग का होगा विस्तार

बैठक के दौरान एन. चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा मोटर्स द्वारा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही ईवी के नए मॉडलों के विकास पर भी कार्य प्रगति पर है।

ऊर्जा और औद्योगिक विकास पर फोकस

उन्होंने ऊर्जा अवसंरचना और औद्योगिक विकास से जुड़ी टाटा समूह की प्रमुख पहलों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

प्रयागराज में 1,900 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट

एन. चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा पावर प्रयागराज के बारा प्लांट में 1,900 मेगावाट क्षमता की थर्मल इकाई का संचालन कर रहा है, जो प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को मजबूती प्रदान कर रही है।

सोलर पावर परियोजनाओं को भी गति

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में सोलर पावर परियोजनाओं के विकास को भी तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ईवी विकास का रोडमैप प्रस्तुत

मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान टाटा संस के चेयरमैन ने प्रदेश में ईवी विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों सहित अन्य ईवी वाहनों के उत्पादन का विस्तार किया जा रहा है।

रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

ईवी मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ईवी सेक्टर में टाटा समूह की उपस्थिति और मजबूत होगी।

ऊर्जा परियोजनाओं की समग्र रूपरेखा

बैठक में टाटा पावर द्वारा प्रदेश में संचालित और प्रस्तावित ऊर्जा परियोजनाओं की समग्र जानकारी भी साझा की गई।

प्रयागराज और बांदा में सोलर प्रोजेक्ट

टाटा पावर सोलर द्वारा प्रयागराज और बांदा में 50-50 मेगावाट क्षमता की दो सोलर परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

75 जनपदों में सोलर रूफटॉप योजना

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सोलर रूफटॉप परियोजनाओं के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सतत विकास और कार्बन उत्सर्जन में कमी

यह पहल मुख्यमंत्री की सतत विकास की अवधारणा के अनुरूप है और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़े: टाटा समूह का यूपी में निवेश विस्तार

https://www.primenewsnetwork.in/india/tata-group-expands-investment-in-up/101328

Related to this topic: