प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश

एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की आई तस्वीर

Tejas Fighter Jet Crash : भारतीय वायुसेना आईएएफ का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो के दौरान क्रैश हो गया..

एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश पायलट की आई तस्वीर

एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की आई तस्वीर |

Tejas Fighter Jet Crash : भारतीय वायुसेना आईएएफ का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो के दौरान क्रैश हो गया. पायलट विंग कमांडर नमन स्याल की मौत हो गई. भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट किया उन्होंने लिखा कि आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है.

रक्षा मंत्री का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक बहादुर और साहसी भारतीय वायुसेना पायलट के निधन से गहरा दुःख हुआ है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. इस दुखद घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि सशस्त्र बल इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. हर दो साल बाद दुबई एयरशो आयोजित किया जाता है. अबकी बार 17 से 21 नवंबर तक आयोजित किया गया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पायलट की मौैत पर दुख जताया. 150 देशों के 1,500 से अधिक अग्रणी प्रदर्शक और 1.48 लाख से अधिक पेशेवरों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-said-in-bhuj-that-every-single-infiltrator-will-be-thrown/98364

Amit Shah in Gujarat : अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मैं आज यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम इस देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे. ये हमारा प्रण है. एसआईआर की प्रक्रिया देश और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए है. उन्होंने गुजरात के भुज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 61वें स्थापना दिवस (रेजिंग डे) समारोह में बीएसएफ के जवानों को संबोधित किया.

Related to this topic: