प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश पायलट की मौत

Tejas : दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत

Tejas : दुबई। भारत का लड़ाकू विमान तेजस दुबई एयर शो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ..

tejas  दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश पायलट की मौत

Tejas : दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश पायलट की मौत |

Tejas : दुबई। भारत का लड़ाकू विमान तेजस दुबई एयर शो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। तेजस क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है, जिसमें आग की तेज लपटें उठती दिख रही हैं। एयरफोर्स ने एक ट्वीट में बताया है कि पायलट की इस दुखद हादसे में मौत हो चुकी है।

वीडियो में दिखता है कि तेजस फाइटर जेट अचानक ही नीचे की ओर आता है और फिर संभलता नहीं दिखता। क्रैश होने के बाद आसमान काले धुंए से भर जाता है और आग की भीषण लपटें उठती दिखती हैं। तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में जैसलमेर में भी तेजस दुर्घटना का शिकार हो गया था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/supreme-court-issues-notice-to-the-election-commission-regarding-sir/98377

Supreme Court : नई दिल्ली। केरल में प्रस्तावित विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 26 नवंबर को होगी। राज्य सरकार ने याचिका में मांग की है कि स्थानीय निकाय चुनावों के समाप्त होने तक एसआईआर को स्थगित किया जाए। 

Related to this topic: