प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी घटना

केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी घटना, कैबिनेट बैठक में दी गई श्रद्धांजलि..प्रस्ताव हुआ पास

Cabinet Passes Resolution On Delhi Blast : अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य..

केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी घटना कैबिनेट बैठक में दी गई श्रद्धांजलिप्रस्ताव हुआ पास

केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी घटना, कैबिनेट बैठक में दी गई श्रद्धांजलि..प्रस्ताव हुआ पास |

Cabinet Passes Resolution On Delhi Blast : अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है. उन्होंने कैबिनेट बैठक को लेकर जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंतकवादी घटना की निंदा की. एक प्रस्ताव पारित किया गया

आगे अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से की जाए, ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल राष्ट्रीय सुरक्षा और हर नागरिक की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी भारतीयों के जीवन और कल्याण की रक्षा के लिए सरकार के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है. आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्यातकों के लिए ₹20,000 करोड़ की ऋण गारंटी योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) के माध्यम से 100% ऋण गारंटी कवरेज प्रदान किया जाएगा.

12 लोगों की मौत

दिल्ली में लाल किले के पास I20 कार में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई. इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस ब्लास्ट का फरीदाबाद की गिरफ्तारी से कनेक्शन सामने आया है. कार में उमर बैठा हुआ था. फोरेंसिक जांच में पता चला. दिल्ली ब्लास्ट पर लगातार हाई लेवल बैठकें चल रही हैं. आज CCS की बैठक हुई. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली ब्लास्ट पर चर्चा की. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-said-on-the-exit-poll/97371

Bihar Election Exit Poll : तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है. आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं. सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को धीमा किया जाए. मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा. वे एग्जिट पोल पर बोल रहे थे.

Related to this topic: