Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटर लिस्ट को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे पास इसका सबूत, कई लोगों के नाम काट दिए गए.
Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटर लिस्ट को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे पास इसका सबूत, कई लोगों के नाम काट दिए गए. जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. राहुल गांधी ने एक पोस्ट किया है. राहुल गांधी ने लिखा कि देश के Yuva, देश के Students, देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं. जय हिंद!'
राहुल गांधी ने लगाए कई आरोप
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है. किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की. हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए. ये संख्या 6018 से कहीं ज्यादा है, लेकिन कोई उन वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से हुआ. वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है.
राहुल गांधी ने कहा था कि जब उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया. उसे पता चला कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था. उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया. न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था. किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया.
बीजेपी का पलटवार
रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी न कानून समझते हैं, न सुप्रीम कोर्ट के आदेश को समझते हैं, बस संविधान-संविधान करते हैं. राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें. उनके इस लक्षण और आचरण से, जिस तरह की वो बदजुबानी करते हैं, प्रधानमंत्री पर हमले करते हैं, देश उनको कभी वोट नहीं देगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/state/121/breaking/76e5a74c/5fb46903/breakingdetails/what-did-tejaswi-yadav-say-on-amit-shahs-bihar-47384