प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

The country's first AI city will be built in Keral

केरल में बनेगी देश की पहली AI सिटी

केरल में बनेगी देश की पहली AI सिटी, जो भारत के डिजिटल भविष्य और तकनीकी विकास की दिशा में बड़ा कदम है। यह प्रोजेक्ट स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप्स और इनोवेशन को बढ़ावा देगा।

केरल में बनेगी देश की पहली ai सिटी

 कोच्चि केरल में बनेगी देश की पहली AI सिटी |

केरल में बनेगी देश की पहली AI सिटी

 कोच्चि में देश की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी' बसने जा रही है। भविष्य की तस्वीर बदल देने वाली यह परियोजना पूरी होने से दो लाख नौकरियां सीधी तौर पर मिलेंगी। इसके अलावा चार लाख लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। यह रोजगार सृजन का टेक पार्क ही नहीं होगा, बल्कि रहने और काम करने के लिए एक इंटीग्रेटेड शहर होगा। भविष्य की तस्वीर बदल देने वाले इस प्रोजेक्ट में घूमने-फिरने के लिए भी एक पूरा आधुनिक शहर होगा। 
एर्नाकुलम जिले के किझक्कमबलम और कुन्नाथुनाड इलाकों में पूरा शहर लगभग 300 एकड़ में बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 25,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है।  
इस हाईटेक सिटी में ट्रैफिक सिस्टम, नागरिक सेवाएं, पानी और कचरे का प्रबंधन तक सब कुछ AI की मदद से चलेगा। 
यह शहर कार्बन नेगेटिव यानी कार्बन मुक्त और वॉटर पॉजिटिव होगा, यानी पर्यावरण को नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचाने वाला होगा। इसके अलावा बारिश के पानी को जमा करने और वेस्ट को AI टेक्नोलॉजी से मैनेज करने की आधुनिक व्यवस्था भी होगी। 

हाईटेक सिटी में क्या व्यवस्थाएं होंगी

- दो लाख नौकरियां प्रत्यक्ष तौर पर मिलेंगी, साथ में अप्रत्यक्ष तौर पर चार लाख हाथों को मिलेगा रोजगार 
- वहां ट्रैफिक सिस्टम, नागरिक सेवाएं, पानी और कचरे का प्रबंधन तक AI की मदद से - इस शहर में रहने के लिए 5,000 से ज्यादा फ्लैट और घर बनाए जाएंगे।

- बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज, स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल होंगे
- खरीदारी और मनोरंजन के लिए शॉपिंग मॉल,
- और खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी होंगे। 
- हाई-टेक कंपनियों और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के लिए 20 मिलियन वर्गफुट का कमर्शियल स्पेस भी तैयार किया जाएगा।