Madhya Pradesh : पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी किया. पीएम मोदी ने लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की.
Madhya Pradesh : पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी किया. पीएम मोदी ने लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि देशवासी, जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए, जो भी खरीदें, उसमें पसीना किसी न किसी हिंदुस्तानी का होना चाहिए. उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए. मुझे 2047 तक विकसित भारत बनाना है. सभी व्यापारी, भाई बहन जो भी बेचें. वो हमारे देश में ही बना हुआ होना चाहिए. अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है. ये तब होगा, जब हम देश में बनी हुई चीजों को गर्व से खरीदेंगे. हमें सबसे पहले ये देखना है कि क्या ये देश में बना है, जब हम ऐसा करते हैं तो हमारा पैसा देश में ही रहता है.
पीएम मोदी ने कहा कि उसी से सड़कें बनती हैं, योजनाएं चलती हैं. इससे ही नए रोजगार पैदा होते हैं. 22 सिंतबर से यानी नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं. हमें स्वदेशी को लेकर अभियान चलाना होगा, मैं राज्य सरकार से कहूंगा कि हर दुकान पर बोर्ड लगाएं जानें जिन पर स्वदेशी सामानों की जानकारी लिखी हो. खरीदने वाले को भी पता चलेगा कि हम स्वदेशी खरीद रहे हैं. इसके बाद सभा में गर्व से कहो स्वदेशी हैं के नारे गूंजने लगे.
उन्होंने कहा कि धार में पीएम मित्र पार्क की स्थापना करके हम आहिल्या बाई होल्कर का काम आगे बढ़ा रहे हैं. यहां पर कपड़ों से संबंधित सारे काम होंगे. यहां खेत से कपास की कताई बुनाई डिजाइन एक्सपोर्ट का काम होगा. हम फाइव एफ पर काम कर रहे हैं. फार्म, फाइबर, फैक्टरी, फैशन और फॉरेन की चैन बन रही है. अब धार दुनिया के मार्केट में चमकेगा. मैं सभी लोगों को पीएम मित्र पार्क की बधाई देता हूं. देश में ऐसे कई और पार्क बनेंगे.
'25 करोड़ लोग गरीबी के जीवन से बाहर आ गए'
पीएम मोदी ने कहा, गरीब की सेवा मेरे जीवन का उद्देश्य है. हमारी सरकार गरीब को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है. समर्पण भाव से काम करने के कारण पिछले 11 साल के परिश्रम के कारण आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी के जीवन से बाहर आ गए हैं. समाज को नया आत्मविश्वास मिला है. सरकार के सारे प्रयास गरीबों की जिंदगी बदलने वाली मोदी की गारंटी है. माताओं, बहनों के जीवन को सुरक्षित रखना मेरे जीवन का प्रण है.
पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं. आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया बड़ी बीमारी होती है. एमपी से ही 2023 में सिकल सेल स्क्रीन का कार्ड मिलना शुरू हुआ था. आज एमपी में ही एक करोड़ वां कार्ड दिया गया है. अब तक इस अभियान के तहत पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. इससे लाखों लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है. ये काम आने वाली पीढ़ियों के लिए है. आज लोग स्वस्थ्य हो जाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ्य हो जाएंगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/06f929c0/c9d4fb8b/breakingdetails/rahul-gandhi-has-been-pakistans-darling-said-kiren-47170