Delhi : भारत सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय मिशन को दूतावास का दर्जा प्रदान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी..
Delhi : भारत सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय मिशन को दूतावास का दर्जा प्रदान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति के अनुसार काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के रूप में मान्यता दी गयी है।
विदेश मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के मंत्री की हाल ही में भारत यात्रा के दौरान घोषित निर्णय के अनुरूप, भारत सरकार तत्काल प्रभाव से काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन का दर्जा अफ़ग़ानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास के रूप में बहाल कर रही है। यह निर्णय पारस्परिक हितों के सभी क्षेत्रों में अफ़ग़ान पक्ष के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के भारत के संकल्प को दर्शाता है।
मोदी सरकार के इस निर्णय के बाद उम्मीद जतायी जा रही है कि भारत की तरफ़ से जल्द ही नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के दूतावास को भी मान्यता दे दी जा सटती है। इससे भारत और अफगानिस्तान के बीच नये राजनयिक संबंध बहाल करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/if-he-joins-congress-the-party-will-welcome-him/94899