प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

असम में बोलीं प्रियंका गांधी...

'माफियाओं, सिंडिकेट का राज...', असम में बोलीं प्रियंका गांधी

असम। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को असम के नजीरा की एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर...

माफियाओं सिंडिकेट का राज असम में बोलीं प्रियंका गांधी

'माफियाओं, सिंडिकेट का राज...', असम में बोलीं प्रियंका गांधी |

असम। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को असम के नजीरा की एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि जनता थक चुकी है और देख रही है कि बहुत भ्रष्ट सरकार है। जनता देख रही है कि कैसे डरा-धमकाकर सारा काम किया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि माफियाओं, सिंडिकेट का राज है। वे चाह रहे हैं कि वही असम जो एक समय में हुआ करता था उभरे और एक नई सरकार बने जो सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा में काम करे। जनता के लिए जो काम करना है। उसे सब समझते हैं और हम वो काम करना चाहते हैं।

'संसाधन बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को सौंपे जा रहे'

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे असम में महिलाएं इस बात को लेकर परेशान हैं कि वे अपने घर के काम-काज संभालें, रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर जाएं या फिर बीजेपी की बैठकों में शामिल हों। सरकारी योजनाओं का मकसद इस तरह से काम करना नहीं होता। यह आपका ही पैसा है, जो आपको मिल रहा है और यह आपको अपनी आजादी खोए बिना मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोग एक साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार चाहते हैं, लेकिन केवल एक ही परिवार सब कुछ लूट रहा है। जमीन के बड़े-बड़े टुकड़े और संसाधन बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को सौंपे जा रहे हैं। असम अब घोटालों और सिंडिकेट्स से भर गया है, जो सभी जरूरी चीजों पर अवैध टैक्स लगाते हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-to-play-three-t20-in-harare-against-zimbabwe/153669

Related to this topic: