Republic Day 2026 : 77 वें गणतंत्र के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत ने सोमवार को दुनिया को अपनी सैन्य ताकत दिखाई.
कर्तव्य पथ पर आत्मनिर्भर भारत की ताकत, इन राज्यों की झांकियों में दिखी सांस्कृतिक झलक |
Republic Day 2026 : 77 वें गणतंत्र के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत ने सोमवार को दुनिया को अपनी सैन्य ताकत दिखाई. इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर झांकियों में विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखी. इस ऐतिहासिक परेड की थीम वंदे मातरम् पर आधारित रखी गई. इस सामारोह में यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि रहीं.
मुख्य अतिथियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति अंगरक्षकों की सुरक्षा में बग्गी से कर्तव्य पर आईं. सुबह 10 30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई. परेड में ऑपरेशन सिंदूर की भी झलक दिखी. कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
ऑपरेशन सिंदूर की फॉर्मेशन
कई राज्यों की झांकियों में सांस्कृतिक झलक दिखाई दी. इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं. आसमान में राफेल की गर्जना भी सुनाई दी, जब वायुसेना के विमान आए तो कर्तव्य पथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन में 2 राफेल, 2 सुखोई, 2 मिग 29 और एक जगुआर लड़ाकू विमान शामिल था.
कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कर्तव्य पथ पर परेड में अर्जुन एमके - 1 मेन बैटल टैंक, टी - 90 भीष्म टैंक, नाग मिसाइल सिस्टम Mk-2 भी प्रदर्शित किए गए. इसके साथ कर्तव्य पथ पर आईएनएस विक्रांत प्रदर्शित किया गया. आत्मनिर्भर भारत की ताकत दिखी.
यूपी की झांकी ने सभी को चौंका दिया. बुंदेलखंड की प्राचीन विरासत और आधुनिक उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई दी, वहीं मध्य प्रदेश की झांकी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की शानदार विरासत को संजोया गया. छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी डिजिटल म्यूजियम की झलक प्रस्तुत की गई.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/canadian-pm-carney-responds-to-tariff-threat/130544