Ashwini Vaishnav : हाल में जीएसटी में बदलाव किए गए हैं. इसी पर ही नेताओं के बयान आ रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की
Ashwini Vaishnav : हाल में जीएसटी में बदलाव किए गए हैं. इसी पर ही नेताओं के बयान आ रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जो मध्यमवर्गीय परिवारों के प्रति निष्ठा है, वह समय-समय पर दिखाई दी है. GST में सुधार करके मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ी राहत दी है.
उन्होंने कहा कि यह सुधार हमारे देश के 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में राहत बनकर आए हैं. 2014 से पहले टैक्स पर एक ऐसा मकड़जाल था, जिस कारण हर वस्तु पर कई तरह के कर लगाकर, साधारण परिवार पर दबाव डाला गया था. आज प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री ने जिस तरह से GST में सुधार किया है,
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जीएसटी पर बात करते हुए कहा कि उससे हमारे जन-जन के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. रोटी, कपड़ा और मकान, तीनों पर टैक्स का दबाव कम हुआ है. यह प्रधानमंत्री का एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला है. आगामी 22 तारीख यानी नवरात्रि का पहला दिन, सभी मध्यम वर्गीय परिवारों और देश के सभी 140 करोड़ देशवासियों के लिए नई खुशी लेकर आएगा. GST में सुधार से देश की आर्थिक उन्नति में भी बहुत बड़ा लाभ मिलेगा.
202 लाख करोड़ हमारा कंजम्पशन
जीएसटी में हुए बदलावों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि GST के रिफॉर्म से देश के आर्थिक उन्नत में भी बहुत बड़ा लाभ मिलेगा. हमारे देश की जीडीपी करीब 330 लाख करोड़ की है. इसमें से 202 लाख करोड़ हमारा कंजम्पशन है. उन्होंने कहा कि अगर ये खपत 202 लाख करोड़ का देश में 10 फीसदी के हिसाब से भी बढ़ता है तो 20 लाख करोड़ का एक्स्ट्रा जीडीपी देश में आता है, तो ये अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-and-america-have-a-very-positive-visionary-and-global-strategic-partners/45976