प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चोर डरकर लौटा गए चोरी की टंकी

इनाम की घोषणा से घबराए चोर, आधी रात को लौटा गए चोरी की पानी टंकी

दतिया। जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला और थोड़ा मजाकिया मामला सामने आया है।

इनाम की घोषणा से घबराए चोर आधी रात को लौटा गए चोरी की पानी टंकी

Stolen Water Tank |

दतिया। जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला और थोड़ा मजाकिया मामला सामने आया है। यहाँ चोरी की एक घटना के बाद जब पुलिस और सोशल मीडिया का दबाव बढ़ा, तो चोरों के हौसले पस्त हो गए और वे चोरी किया हुआ सामान खुद वापस छोड़ गए।

क्या है मामला

​यह घटना दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम के पास स्थित गिरराज डेयरी की है। कुछ दिन पहले, डेयरी के बाहर रखी एक बड़ी प्लास्टिक की पानी की टंकी को चोरों ने बड़ी सफाई से पार कर दिया था।

संचालक ने की पुलिस में शिकायत

​टंकी चोरी होने के बाद डेयरी संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस में की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। स्थानीय स्तर पर चोरों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की गई। पहचान उजागर होने और पुलिस की बढ़ती दबिश के डर से चोरों के मन में खौफ बैठ गया।

देर रात चोरों ने चोरी की टंकी वापस कर दी

​​इनाम और पुलिस के डर का नतीजा यह हुआ कि चोर आधी रात के अंधेरे में चुपचाप उसी डेयरी पर पहुँचे और चोरी की गई नीले रंग की पानी की टंकी को वापस दुकान के बाहर रखकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी 'रिटर्न डिलीवरी' भी दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। ​लोगों में यह ममला चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े: IAS अफसर की तीसरी शादी सुर्खियों में

https://www.primenewsnetwork.in/india/ias-officer-third-marriage-in-spotlight/143861

Related to this topic: