प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

एलुरु में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत...

एलुरु में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, हिट-एंड-रन का मामला दर्ज

एलुरु जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों की पहचान द्वारका तिरुमाला गांव निवासी और तीसरे की पहचान थिम्मापुरम गांव निवासी के रूप में हुई है।

एलुरु में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हिट-एंड-रन का मामला दर्ज

Three killed in road accident in Eluru |

एलुरु। आंंध्रप्रदेश के एलुरु जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मृत दो लोगों की पहचान द्वारका तिरुमाला गांव निवासी और तीसरे की पहचान थिम्मापुरम गांव निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एलुरु सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

हिट-एंड-रन का मामला दर्ज

भीमाडोल के पुलिस अधिकारी जोसेफ विल्सन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज़ रफ़्तार बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौकैे पर ही मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को लेकर हिट-एंड-रन का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

इस भीषण हादसे को लेकर मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/instructions-to-further-strengthen-vigilance-on-the-bangladesh-india-border/102672

बांग्लादेश-भारत सीमा पर चौकसी को और पुख्ता करने का निर्देश

Related to this topic: