प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त नियम

बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती की तैयारी

दुबई। स्पेन की सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर काम कर रही है।

बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती की तैयारी

Spain Social Media Ban |

दुबई शिखर सम्मेलन में बड़ा बयान

स्पेन की सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर काम कर रही है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कहा कि यह कदम बच्चों को ऑनलाइन कंटेंट के नुकसान से बचाने के लिए उठाया जा रहा है। सांचेज ने दुबई शिखर सम्मेलन में एक भाषण के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई प्लेटफॉर्म बाल यौन शोषण और बिना सहमति के डीपफेक इमेज जैसे अवैध कंटेंट को फैलने दे रहे हैं।

सरकारों को आंखें मूंदना बंद करना होगा

प्रधानमंत्री सांचेज ने कहा कि सरकारों को भी इस गंभीर मुद्दे पर आंखें मूंदना बंद करना होगा। उन्होंने कहा, “आज हमारे बच्चे एक ऐसी जगह के संपर्क में हैं, जहां उन्हें कभी अकेले नहीं होना चाहिए। हम अब इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

उम्र सत्यापन प्रणाली अनिवार्य करने की मांग

सांचेज ने साफ तौर पर कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को स्पेन में यूजर्स के लिए प्रभावी उम्र वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करना होगा। उन्होंने कहा, “सिर्फ एक चेक बॉक्स नहीं, बल्कि ऐसी असली रुकावटें होनी चाहिए जो वास्तव में काम करें।”

संसद में मंजूरी को लेकर असमंजस

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सांचेज के वामपंथी गठबंधन को संसद में इसके लिए जरूरी मंजूरी मिल पाएगी या नहीं, क्योंकि उनकी सरकार के पास बहुमत नहीं है। स्पेन की विपक्षी पार्टियों ने भी इस प्रस्तावित प्रतिबंध को समर्थन देने के संकेत दिए हैं, जिससे इस कानून के पारित होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

टेक कंपनियों की चुप्पी, एलन मस्क का हमला

सोशल मीडिया कंपनियों ‘मेटा’ और ‘एक्स’ ने सांचेज के बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क ने सांचेज की आलोचना करते हुए उन्हें फासीवादी तानाशाह करार दिया। उल्लेखनीय है कि स्पेन से पहले ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण

जनवरी में फ्रांस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाले एक बिल को मंजूरी दी थी। यह कानून अगले स्कूल वर्ष की शुरुआत से लागू होगा। इस बिल के तहत हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई जाएगी।

अन्य देशों में भी तैयारी

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पहले ही लागू है और ऐसा करने वाला वह पहला देश बना। वहीं डेनमार्क ने भी 15 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच सीमित करने का कानून पेश किया है। ब्रिटेन ने भी पिछले महीने संकेत दिए थे कि वह किशोरों को सोशल मीडिया से बैन करने पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़े: इलाहाबाद HC में 5 रिटायर्ड जज तदर्थ जज

https://www.primenewsnetwork.in/india/allahabad-hc-recommends-5-retired-judges/131878