प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

भाजपा की चार्जशीट से बढ़ी TMC की चिंता

भाजपा के चार्जशीट से टीएमसी की बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की “उन्नयनेर पांचाली” के काट में नया विकल्प तलाश लिया है। भाजपा ने बूथ स्तर पर “चार्जशीट” बांटनी शुरू कर दी है।

भाजपा के चार्जशीट से टीएमसी की बढ़ी चिंता

BJP Chargesheet West Bengal |

भाजपा की चार्जशीट से टीएमसी की बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की “उन्नयनेर पांचाली” के काट में नया विकल्प तलाश लिया है। भाजपा ने बूथ स्तर पर “चार्जशीट” बांटनी शुरू कर दी है। भाजपा की इस चार्जशीट के सामने टीएमसी की “उन्नयनेर पांचाली” फीकी पड़ती नजर आ रही है।

अभिषेक बनर्जी भी तलाश रहे जवाब

भाजपा की चार्जशीट के चलते टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की चिंता भी बढ़ गई है। पार्टी के भीतर इसे लेकर विरोध और जवाबी रणनीति पर मंथन तेज हो गया है। राज्य सरकार की ओर से “उन्नयनेर पांचाली” पुस्तिका प्रकाशित की गई है, जिसमें पिछले साढ़े चौदह वर्षों में पश्चिम बंगाल में हुए विकास और कल्याणकारी कार्यों का विवरण दिया गया है।

योजनाओं और खर्च का ब्योरा

पुस्तिका में आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, महिलाएं और छात्राओं के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख है। लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं के तहत महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाने वाली राशि का भी विशेष तौर पर जिक्र किया गया है। उन्नयनेर पांचाली में यह भी बताया गया है कि किन योजनाओं में केंद्र सरकार की ओर से राशि नहीं दी गई और किन योजनाओं को राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से पूरा किया है।

सरकारी से ज्यादा पार्टी स्तर पर वितरण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पुस्तिका को जारी किया था। हालांकि, जानकारों के मुताबिक यह पुस्तिका सरकारी स्तर से कम और टीएमसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के जरिए ज्यादा बांटी जा रही है। भाजपा की ओर से जारी चार्जशीट पुस्तिका में राज्य की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा गया है। इसमें सरकार के विकास दावों को चुनौती दी गई है। 

उद्योग से शिक्षा तक सवाल

चार्जशीट में उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों की स्थिति का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ किन्हें मिल रहा है और किन्हें नहीं। भाजपा की पुस्तिका में केंद्र सरकार की ओर से दिए गए सहयोग और राज्य सरकार द्वारा केंद्र की योजनाओं की उपेक्षा किए जाने का भी उल्लेख है। इस चार्जशीट पुस्तिका को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने जारी किया। भाजपा की चार्जशीट से बढ़ी चुनौती के बीच अभिषेक बनर्जी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसके मुकाबले के लिए डिजिटल प्रचार तेज करने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़े: बैंकिंग प्रणाली पर आम जनता का बढ़ता भरोसा

https://www.primenewsnetwork.in/india/public-trust-in-banking-system-on-the-rise/104725

 

Related to this topic: