प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नई रिफाइनरी में बना साझीदार, ट्रंप ने किया ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अमेरिका में धमाकेदार इंट्री

अमेरिका टेक्सास के ब्राउनस्विले में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से नई तेल रिफाइनरी लगायेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, के तहत अमेरिका नई तेल रिफाइनरी स्थापित होगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अमेरिका में धमाकेदार इंट्री

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अमेरिका में धमाकेदार इंट्री

नई तेल रिफाइनरी में बना साझीदार, ट्रंप ने किया ऐलान

वाशिंग्टन।
अमेरिका टेक्सास के ब्राउनस्विले में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से नई तेल रिफाइनरी लगायेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, के तहत अमेरिका 50 वर्षों में पहली नई तेल रिफाइनरी लगायेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म "एक्स" पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से लगने वाली इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट होगा। ट्रम्प के इस एलखन से मुकेश अंबानी की रिलायंस की अमेरिका में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग परियोजना "अमेरिकी बाजारों को बढ़ावा देगी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी, अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव प्रदान करेगी और दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी।"

ट्रम्प ने पोस्ट में लिखा था, "भारत में हमारे साझेदारों और उनकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, रिलायंस को इस जबरदस्त निवेश के लिए धन्यवाद।" इस प्रोजेक्ट में तैयार होने वाले ईंधन की बिक्री के लिए भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 20 साल का अहम समझौता हुआ है।

यह परियोजना अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और हजारों नौकरियों का सृजन करने की उम्मीद है। इस 300 अरब डॉलर की ऐतिहासिक डील में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रमुख भागीदारी है। यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले पोर्ट (Port of Brownsville, Texas) में स्थापित की जाएगी। यह पिछले 50 वर्षों में अमेरिका में बनने वाली पहली नई तेल रिफाइनरी होगी जिसका लक्ष्य अमेरिकी बाजारों को ऊर्जा की आपूर्ति करना और दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी बनना है।

ट्रम्प ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रिलायंस निवेश के साथ अमेरिकी तेल रिफाइनरी की घोषणा की। 'अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग' प्रोजेक्ट का काम 2026 की दूसरी तिमाही में शुरू हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि इससे अमेरिका में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। ट्रम्प ने टेक्सास के ब्राउनस्विले में एक तेल रिफाइनरी के उद्घाटन की घोषणा की और भारतीय ऊर्जा कंपनी रिलायंस को उसके निवेश के लिए धन्यवाद दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर लिखा - 'अमेरिका असली एनर्जी दबदबे की ओर लौट रहा है! आज, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग, ब्राउन्सविले, टेक्सास में 50 साल में पहली नई U.S. ऑयल रिफाइनरी खोल रहा है। यह एक ऐतिहासिक $300 बिलियन डॉलर की डील है — U.S. इतिहास की सबसे बड़ी, अमेरिकी वर्कर्स, एनर्जी और साउथ टेक्सास के महान लोगों के लिए एक बड़ी जीत है! इस जबरदस्त इन्वेस्टमेंट के लिए भारत में हमारे पार्टनर्स और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस का धन्यवाद'। यह हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने की वजह से है, जिससे हमारे देश में अरबों डॉलर की डील्स वापस आ रही हैं. ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नई रिफाइनरी, U.S. मार्केट्स को बढ़ावा देगी, हमारी नेशनल सिक्योरिटी को मज़बूत करेगी, अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा देगी, अरबों डॉलर का इकोनॉमिक असर डालेगी, और यह दुनिया में सबसे साफ़ रिफाइनरी होगी. यह ग्लोबल एक्सपोर्ट को ताकत देगा, और उस इलाके में हज़ारों नौकरियां और ग्रोथ लाएगा जो इसके लायक हैं. अमेरिकन एनर्जी डोमिनेंस ऐसा ही दिखता है. अमेरिका फर्स्ट, हमेशा !"

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वाइट हाउस ईरान में चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को लेकर वैश्विक चिंताओं को शांत करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप प्रशासन तेल और गैसोलीन की कीमतों को कम करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसमें आपातकालीन भंडार से तेल जारी करना और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों को सैन्य सुरक्षा प्रदान करना शामिल है।

इसे भी पढ़ेंः

यूपी में बैलेंस जीरो होने पर हो जाएगी बत्ती गुल

https://www.primenewsnetwork.in/state/power-off-in-up-if-balance-hits-zero/148486

Related to this topic: