प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

ट्रंप ने फिर धमकाया नया 'आर्माण' बढ़ रहा ईरान की ओर कहा-परमाणु कार्यक्रम रोकने पर समझौता न हुआ तो सैन्य कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर तनाव बढ़ाते हुए परमाणु कार्यक्रम पर नई और कड़ी चेतावनी दी है।

ट्रंप ने फिर धमकाया नया आर्माण बढ़ रहा ईरान की ओर कहा-परमाणु कार्यक्रम रोकने पर समझौता न हुआ तो सैन्य कार्रवाई

Nuclear Program |

ट्रंप का नया धमकी भरा संदेश: ईरान पर सैन्य कार्रवाई का संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर तनाव बढ़ाते हुए परमाणु कार्यक्रम पर नई और कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने धमकाया है कि अगर वार्ता किसी समझौते पर नहीं पहुंची तो सैन्य कार्रवाई की जाएगी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यह चेतावनी बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और रक्षा व राजनयिक स्थितियों विविधता के संदर्भ में दी गई है। सोशल मीडिया प्लेट फार्म 'ट्रूथ सोशल' रर अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा है कि 'मैसिव अरमाडा'  यानी बड़ा नौसैनिक बल विमानवाही पोत 'अब्राहम लिंकन' की अगुवाई में ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि ईरान जल्द वार्ता के टेबल पर लौटे और परमाणु हथियार न बनाने का समझौता करे। आयोवा के क्वाइव में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य तैनाती में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हुए कहा, 'एक और खूबसूरत 'आर्मडा' ईरान की तरफ बढ़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि वे एक समझौता करेंगे। उन्हें पहली बार समझौता कर लेना चाहिए। तब उनके पास एक देश होगा।'  उनका यह बयान अमेरिकी शक्ति को जाहिर करने वाला प्रतीत होता है और कूटनीति के लिए दरवाजा भी खुला रखता है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह भी इसी तरह का बयान दिया था। तब उन्होंने कहा था, 'हमारे पास एक आर्माडा है, जो उस दिशा में बढ़ रहा है और शायद हमें इसका उपयोग नहीं करना पड़े।' उल्लेखनीय है कि जब कई युद्धपोत एक साथ किसी मिशन या युद्ध के लिए रवाना होते हैं तो उसे आर्माडा कहा जाता है।

यह भी पढ़े: ईडी की अनिल अंबानी समूह पर बड़ी कार्रवाई

https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-takes-major-action-against-anil-ambani-group/131001

Related to this topic: