प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

ट्रंप: भारत-पाक परमाणु युद्ध टाला

ट्रंप ने फिर कहा, भारत व पाक के बीच परमाणु युद्ध टाला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि उन्होंने पिछले साल मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

ट्रंप ने फिर कहा भारत व पाक के बीच परमाणु युद्ध टाला

India Pakistan Tensions |

ऑपरेशन सिंदूर का फिर किया जिक्र

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि उन्होंने पिछले साल मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने दावा किया कि यह टकराव परमाणु युद्ध में बदल सकता था, लेकिन उन्होंने टैरिफ को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर हालात काबू में किए।

टैरिफ को बताया ‘हथियार’

ट्रंप ने कहा, “देखिए, मैंने आठ युद्धों का निपटारा कराया, जिनमें से कम से कम छह को टैरिफ को शस्त्र के रूप में इस्तेमाल कर रोका।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने साफ कहा—अगर आपने यह टकराव नहीं टाला तो मैं टैरिफ लगा दूंगा। मैं लोगों को मरते नहीं देखना चाहता।” ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने संबंधित पक्षों से कहा कि अगर तनाव कम नहीं हुआ तो भारत-पाकिस्तान जैसा टैरिफ लागू कर दिया जाएगा।

‘परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे’

ट्रंप ने दावा किया कि उस समय हालात बेहद गंभीर थे। उनके अनुसार, “दस विमान मार गिराए गए थे। वे परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। मेरे ख्याल से दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो जाता। वे वास्तव में ऐसा करने जा रहे थे।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का जिक्र

‘फॉक्स न्यूज’ से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने परमाणु युद्ध रोकने में उनकी भूमिका को स्वीकार किया। ट्रंप के अनुसार, उन्हें बताया गया कि उनके हस्तक्षेप से क्षेत्र में तनाव कम हुआ और कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई जा सकी।

ट्रेड डील के बाद आया बयान

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच नई ट्रेड डील का ऐलान किया था। इस समझौते के बाद भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया था।

यह भी पढ़े: सोलर घूस केस: निकांत को राहत

https://www.primenewsnetwork.in/india/solar-bribery-case-charges-against-nikant-quashed/140225

Related to this topic: