प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

साथ ही तेल भंडारों को निशाना न बनाने की भी पहल

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दिया युद्ध जल्द समाप्त होने का संकेत, क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट

मिडिल ईस्ट में झारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत दिये। ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म होने की कगार पर है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दिया युद्ध जल्द समाप्त होने का संकेत क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दिया युद्ध जल्द समाप्त होने का संकेत, क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट

साथ ही तेल भंडारों को निशाना न बनाने की भी पहल

नई दिल्ली।
मिडिल ईस्ट में झारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत दिये। ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म होने की कगार पर है। साथ ही उन्होंने तेल भंडारों को निशाना न बनाने की भी पहल की है। डोनाल्ड ट्रम्प का यह बयान दुनिया के लिए बड़े राहत के रूप में सामने आया है। 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कुछ शर्तों और चेतावनी के साथ संकेत दिया है कि ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष "बहुत जल्द" खत्म हो सकता है। ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि यह युद्ध तभी खत्म होगा जब ईरान की मौजूदा लीडरशिप और सैन्य ताकत पूरी तरह समाप्त हो जाए। उन्होंने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वे बिना शर्त सरेंडर करें या अंजाम बुरा होगा। हालांकि भारत चेतावनी के बीच ट्रंप ने पुतिन को किया फोन, ईरान युद्ध खत्म करने को लेकर हुई चर्चा की जो कि दुनिया को अशांति से बचाने की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आयी है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ऊपरी स्तर से 7% से अधिक गिरकर $91.71 प्रति बैरल के पास आ गया, जो एक दिन पहले $119.50 के उच्च स्तर पर था। इससे भारतीय शेयर बाजार समेत पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। 

कच्चे तेल के बाजार में अचानक ऐसी गिरावट आई जिसने ट्रेडर्स और निवेशकों को चौंका दिया। सोमवार को जो कच्चा तेल $119 के करीब पहुंच गया था, वह मंगलवार को लुढ़क कर नीचे आ गया. ब्रेंट क्रूड $6.51 (6.6%) गिरकर $92.45 पर आ गया, वहीं अमेरिकी WTI क्रूड $6.12 (6.5%) गिरकर $88.65 पर ट्रेड कर रहा है।

सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत पहले बढ़कर करीब 119.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। लेकिन बाद में ट्रंप ने कहा कि ईरान से जुड़ा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इस बयान के बाद कीमतों में तेज गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। मंगलवार सुबह इसमें और गिरावट आई और यह 85 डॉलर के आसपास ट्रेड करने लगा। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड अपने इंट्राडे हाई से अचानक गिर गया, जो अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ेंः

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का अब किचन पर दिखने लगा असर

https://www.primenewsnetwork.in/india/midde-east-war-continous-going-on/148375

Related to this topic: