प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

उज्जैन में महाकाल का होगा अपना म्यूजिक बैंड

रोशनी और भक्ति से जगमगाया शिव परिसर

उज्जैन, जबलपुर। रोशनी और भक्ति व्यक्ति के जीवन का मजबूत स्तंभ है। इसी आधार पर महाकाल लोक परिसर में रोशनी और भक्ति की लहर उठी।

रोशनी और भक्ति से जगमगाया शिव परिसर

रोशनी और भक्ति से जगमगाया शिव परिसर

उज्जैन में महाकाल का होगा अपना म्यूजिक बैंड

प्रतिदिन शाम और शयन आरती से पहले शिव स्तुति

प्राइम न्जूज नेटवर्क

उज्जैन, जबलपुर। रोशनी और भक्ति व्यक्ति के जीवन का मजबूत स्तंभ है। इसी आधार पर महाकाल लोक परिसर में रोशनी और भक्ति की लहर उठी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उज्जैन के रुद्रसागर में जल आधारित प्रस्तुति और फब्बरा की शुरुआत की। मालूम हो कि स्मार्ट सिटी प्रेजेक्ट के अंतर्गत पर्यटन विकास निगम ने 18,07 करोड़ रुपये में इस शो का निर्माण किया है। शो में भगवान महाकालेश्वर, मोक्षदायिनी शिप्रा और अवंतिका नगर की मनमोहक गाथा को दिखाया गया है। यह शो 30 मिनट का होगा। प्रतिदिन रात 8 बजे से शुरू होगा और 8.30 बजे तक चलेगा। इस शो की शुरूआत मुख्यमंत्री ने की। यहां बैंड में 21 कलाकार शामिल रहे जो महाकाल परिसर में पारंपरिक और आध्यात्मिक वाद्ययंत्रों के साथ संध्या और शयन आरती से पहले शिव स्तुति करेंगे। इस मनमोहक और भक्तिपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित करने से लोग खुश हैं।

 

Related to this topic: