प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

ओडिशा के एथलीट को नहीं मिली ट्रेन की कन्फर्म टिकट

ओडिशा के एथलीट को नहीं मिली ट्रेन की कन्फर्म टिकट, टॉयलेट के पास बैठकर किया यात्रा

बलिया में आयोजित नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने आए ओडिशा के 18 एथलीटों के एक ग्रुप को कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण ट्रेन के वॉशरूम के पास जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ी।

ओडिशा के एथलीट को नहीं मिली ट्रेन की कन्फर्म टिकट टॉयलेट के पास बैठकर किया यात्रा

Unable to get confirmed tickets, Odisha athletes travel by sitting near toilets |

संबलपुर। उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने आए ओडिशा के 18 एथलीटों के एक ग्रुप को ट्रेन का कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण कड़ाके की ठंड में ट्रेन के वॉशरूम के पास जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ी। इस घटना के बाद, ओडिशा के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने मामले का संज्ञान लेते हुए गंभीरता से जांच करवाने और सही जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने लिया मामले का संज्ञान

गोंड ने बताया कि, "हमारे जो छात्र नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश गए थे, उन्हें टिकट की समस्या के कारण ट्रेन यात्रा के दौरान परेशानी हुई। हम निश्चित रूप से इस मामले को देखेंगे और जो हुआ उसकी जांच शुरू करेंगे। फिर हम कोई कार्रवाई करेंगे।" ग्रुप के साथ यात्रा कर रही एथलीटों में से एक बासनाबी पटनायक ने इस घटना पर कड़ा गुस्सा जताते हुए कहा कि ग्रुप को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सरकार से खिलाड़ियों के लिए विशेष आरक्षण देने का आग्रह किया ताकि भविष्य में किसी भी एथलीट को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

केवल दो सीटें थी कन्फर्म

बासनाबी पटनायक ने बताया कि वे क्लास 9 में पढ़ती हैं। वे अपनी नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए बलिया गई थीं। इस दौरान कन्फर्म टिकट न होने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि केवल दो सीटें ही कन्फर्म थी जिसपर कोच सो रहे थे। ऐसे में लौटते समय, उन्हें 36 घंटे का सफर ट्रेन के बाथरूम के पास बैठकर करना पड़ा। उन्होंने सरकार से मांग की कि खिलाड़ियों को विशेष आरक्षण दिया जाए।

एथलीट के पिता संजीव पटनायक ने अपनी बेटी की परेशानी के बारे में बताते हुए कहा, "मेरी बेटी एक पहलवान है। वह नेशनल स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप खेलने गई थी। यात्रा के दौरान बहुत अव्यवस्था थी। उनके पास कन्फर्म टिकट नहीं थे। एथलीट बाथरूम के बाहर, टॉयलेट के पास बैठे थे। मैंने सब कुछ देखा, और मुझे बहुत दुख हुआ। एथलीट ट्रेन में वहीं खा-पी रहे थे, जहाँ वे बैठे थे। कुल मिलाकर 18 एथलीट गए थे - आठ लड़कियाँ और दस लड़के - साथ में दो कोच और दो मैनेजर भी थे।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/encounter-between-police-and-criminals-in-narela-two-arrested/102451

नरेला में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो वांटेड गिरफ्तार

Related to this topic: