प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी बजट सत्र होगा अब तक सबसे बड़ा : योगी

यूपी का बजट सत्र अब तक का सबसे बड़ा सत्र में होगा : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 18वीं विधान सभा सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया है।

यूपी का बजट सत्र अब तक का सबसे बड़ा सत्र में होगा  योगी

UP Budget Session |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 18वीं विधान सभा सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में कहा कि सभी के सहयोग से ही सदन चलता है। सकारात्मक वातावरण में तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है।

सभी सदस्यों को मिलेगा बोलने का पूरा अवसर

श्री महाना ने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर देर शाम तक सदन की कार्यवाही संचालित की जाएगी, ताकि प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने का अवसर मिल सके। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने पक्ष को सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के अंतर्गत रखें और प्रेमपूर्ण वातावरण में बहस करें।

‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ पर जरूरी है व्यापक चर्चा : योगी

यूपी के मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि ‘विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश’ विजन डॉक्यूमेंट/2047 को अंतिम स्वरूप देने के लिए सदन में सभी मुद्दों पर चर्चा होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश विधान मंडल देश में सर्वाधिक सार्थक चर्चा का उदाहरण बना है। हमें इस परिपाटी को आगे बढ़ाना पड़ेगा, इससे संसदीय परम्परा को मजबूती मिलेगी। संसदीय परम्परा सुदृढ़ होने से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

सरकार ने दिया सत्र के सुचारू संचालन का आश्वासन

नेता सदन एवं सीएम योगी ने सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार विधायिका के मंच का बेहतर उपयोग कर सदस्यों के अमूल्य सुझावों पर विचार करते हुए जनहित से सम्बन्धित कार्यक्रमों को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी दलीय नेता विधायिका के मंच के सार्थक उपयोग के प्रति आग्रही हैं। विपक्ष सदन चलाने के प्रति जितना संवेदनशील होगा, सरकार उससे दोगुनी गति से इन सभी कार्यों में सकारात्मक भाव से आगे बढ़ेगी।

पक्ष-विपक्ष के सहयोग से ही सदन चलेगा : संसदीय कार्य मंत्री

यूपी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। सभी दलों ने सदन की कार्यवाही के निर्बाध संचालन में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। यह एक अच्छी परम्परा है। देश-दुनिया में प्रदेश का परसेप्शन बदला है। उत्तर प्रदेश निवेश का बेहतर व सुरक्षित गंतव्य बनकर उभरा है।

सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों की भागीदारी

सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पाण्डेय, अपना दल (सोनेलाल) के राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल बालियान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के रमेश सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’, तथा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विनोद सरोज ने सदन की कार्यवाही के निर्बाध संचालन हेतु अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी उपस्थित थे।

9 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 11 को पेश होगा बजट

विधानमंडल कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार संसदीय परम्परा के अनुरूप सत्र की शुरुआत सोमवार 09 फरवरी, 2026 को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में आगामी 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 10 कार्य दिवसों वाला यह बजट सत्र विगत कई वर्षों में सबसे बड़ा सत्र होगा। इन कार्य दिवसों का बेहतर उपयोग करते हुए राज्यपाल के अभिभाषण, बजट तथा अन्य मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े: भारत-मलेशिया ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेंगे

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-and-malaysia-pledge-to-deepen-strategic-partnership/132552

Related to this topic: