प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित होगा लखनऊ

पीएम मित्र पार्क&quot में 5120 करोड़ निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को एक समय मैनचेस्टर आफ ईस्ट कहा जाता था। लाल इमली, रेमंड जैसी तमाम टेक्सटाइल कम्पनियों की वजह से वजह से कानपुर की पूरे देश में अलग पहचान थी।

पीएम मित्र पार्कquot में 5120 करोड़ निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी

पीएम मित्र पार्क" में 5120 करोड़ निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी

लखनऊ को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने का फैसला

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को एक समय "मैनचेस्टर आफ ईस्ट" कहा जाता था। लाल इमली, रेमंड जैसी तमाम टेक्सटाइल कम्पनियों की वजह से वजह से कानपुर की पूरे देश में अलग पहचान थी। परन्तु कालांतर में इन मिलों के बंद होने के कारण इस शहर से ये तमगा छिन गया। अब यूपी में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने का फैसला किया है।

यूपी के औद्योगिक विभाग की पहल पल पर लखनऊ-हरदोई सीमा पर "पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क" देश के सबसे बड़े और आधुनिक टेक्सटाइल हब के रूप में आकार ले रहा है। करीब 1000 एकड़ क्षेत्र में बन रहे इस पार्क में देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों ने निवेश की इच्छा जताई है। अब तक यहां 110 से अधिक निवेश समझौते हो चुके हैं।

यूपी के एमएसएमई विभाग के मुताबिक जिन प्रमुख कंपनियों ने एमओयू किए हैं उनमें आदित्य बिड़ला समूह, अरविंद मिल्स, ओखला गारमेंट्स एंड टेक्सटाइल, ग्रोसिस इंडिया, वेलस्पन इंडिया, रेमंड, ट्राइडेंट ग्रुप, मौरीशियस टेक्सटाइल्स, लक्स इंडस्ट्रीज, और न्यूजेंस फैब्रिकेशन जैसी दिग्गज कंपनियां भी हैं। इन कंपनियों ने करीब 300 एकड़ भूमि के लिए करार किया है।

यह भी पढ़ेंः

"सेंधा नमक" की मांग में दोगुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी

https://www.primenewsnetwork.in/india/iodized-salt-saindha-salt-demand-increased/96874

मृतक का अविवाहित भाई भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार : हाईकोर्ट

https://www.primenewsnetwork.in/india/hoghcourt-lucknow-bench-orderd-unmarried-brother/96873

Related to this topic: