प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

यूपी: नए कॉलेज आवेदन 31 मई तक

यूपी में नए महाविद्यालय खोलने को आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में नए महाविद्यालय-संस्थान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किये है।

यूपी में नए महाविद्यालय खोलने को आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश

UP Higher Education |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में नए महाविद्यालय-संस्थान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। योगी सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नए सत्र में बीएड पाठ्यक्रम छोड़कर अन्य महाविद्यालय व संस्थान खोलने के लिए आवेदन आदि की प्रक्रिया 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश हैं।

नए कॉलेज आवेदन प्रक्रिया जारी

यूपी में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में ने महाविद्यालय-संस्थान खोलने, वर्तमान महाविद्यालयों में अतिरिक्त विषय व पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया 31 मई तक पूरी होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने समय सारिणी जारी करते हुए राज्य विवि से इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। विभाग ने कहा है कि नए सत्र में बीएड पाठ्यक्रम छोड़कर अन्य महाविद्यालय व संस्थान खोलने के लिए आवेदन आदि की प्रक्रिया तय समय पर पूरी की जाए। इसके तहत्त ऑनलाइन प्रस्ताव जमा किए प्रस्तावों के भूमि अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन 15 फरवरी तक कराया जाएगा। इसका अनापत्ति आदेश ऑनलाइन 25 फरवरी तक जारी किया जाएगा।

संबद्धता प्रक्रिया की समयसीमा तय

उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव राम जनम चौहान ने सभी राज्य विवि को जारी शासनादेश में कहा है कि इसके लिए शासन में अपील निस्तारित करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। निरीक्षण मंडल का गठन 25 मार्च तक किया जाएगा और निरीक्षण मंडल की आख्या 10 अप्रैल तक देनी होगी। विवि द्वारा संबद्धता ऑनलाइन जारी करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। विवि द्वारा संबद्धता के संबंध में लिए गए निर्णय के विरुद्ध शासन में अपील 10 मई तक की जा सकेगी। शासन निस्तारण 31 मई तक करेगा। अब राज्य विवि ऐसे ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़े: कनाडा स्कूल फायरिंग: 10 की मौत

https://www.primenewsnetwork.in/india/canada-school-shooting-10-dead/140247

Related to this topic: