प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) भर्ती परीक्षा में 3131 पदों के सापेक्ष 30.73 लाख से अधिक आवेदन आए हैं।
लोअर क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30.73 लाख आवेदन
एक पद के लिए करीब 981 से अधिक अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) भर्ती परीक्षा में 3131 पदों के सापेक्ष 30.73 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। इस आधार पर एक पद के लिए करीब 981 से अधिक अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल - 2025 भर्ती के अंतर्गत 3131 पदों के लिए 23 जून से 18 जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जानी है। देश में बेरोजगारी का आलम ये है कि इस भर्ती के लिए देशभर से 3073101 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह से हर पद के सापेक्ष 981.50 आवेदकों ने अप्लाई किया है। टियर-1 परीक्षा का परिणाम आने तक पदों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढेंः
महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा मुख्य आरोपी दुबई से गायब
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहली बार भारत को तगड़ा झटका दिया है। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े घोटाले का मुख्य आरोपी रवि उप्पल अब दुबई से गायब है।
https://www.primenewsnetwork.in/india/mahadev-ap-dubai-acused-run-away/96703
अश्लील वीडियो देखती हो.. गिरफ्तार करेंगे, बालाघाट में साइबर ठग ने फोन कर डराया, 17 बार में 35 हजार वसूले
https://www.primenewsnetwork.in/state/if-you-watch-pornographic-videos-we-will-arrest-you-in-balaghat-a-cyber-fraudste/96797