प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नारे के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस पर बवाल

नारे के नाम पर पैसे मांगने पर बवाल, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चौकी थाना क्षेत्र में नर्मदा जयंती मेले के दौरान नारे के नाम पर पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया।

नारे के नाम पर पैसे मांगने पर बवाल पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

Narsinghpur News |

पुलिस कर्मी को पैसे नहीं दिये तो गाली-गलौज की 

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चौकी थाना क्षेत्र में नर्मदा जयंती मेले के दौरान नारे के नाम पर पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर पुलिसकर्मियों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट की और उसकी बहन के साथ अभद्रता की। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि मेले के दौरान कुछ पुलिसकर्मी दुकान पर पहुंचे और नारे के लिए पैसे मांगे। जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आई उसकी बहन के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: भोपाल में दर्दनाक हादसा: 10 माह की बच्ची डूबी, मौत

https://www.primenewsnetwork.in/india/bhopal-tragedy-10-month-old-girl-drowns/131181

Related to this topic: