प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

Vice President Election : 5 बजे तक होगा मतदान..

Vice President Election : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 बजे तक होगा मतदान, इन सांसदों ने डाला वोट

Vice President Election : आज देश के 15 वें उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग जारी है. पीएम मोदी ने पहला वोट डाला. विपक्ष के नेता भी मददान करने पहुंच रहे हैं. आज शाम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

vice president election   उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 बजे तक होगा मतदान इन सांसदों ने डाला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 बजे तक चलेगा मतदान |

Vice President Election : आज देश के 15 वें उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग जारी है. पीएम मोदी ने पहला वोट डाला. विपक्ष के नेता भी मददान करने पहुंच रहे हैं. आज शाम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधी टक्कर है. एनडीए की बात करें तो मैन टू मैन मार्किंग की रणनीति पर रणनीति बनाई है. सांसदों को अलग - अलग समूहों में बांटा गया है और समूह का किसी एक को प्रभारी बना दिया गया है. संख्याबल एनडीए के पास है.

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी वोट डाला. वह व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे. राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, शशि थरूर ने भी मतदान किया. इसके अलावा,  बड़ी संख्या में सांसदों ने मतदान कर लिया है. शाम 5 बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोट डाला और मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि के बाद मीडिया से कहा, विपक्ष के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के जीतने की पूरी संभावना है. 

बहुमत के लिए 391 का आंकड़ा

लोकतंत्र में सभी दलों का एकजुट होकर उनकी जीत सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक लक्ष्य है. गिरिराज सिंह, नितिन गडकरी, रवनीत सिंह बिट्टू, जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव, जीतन राम मांझी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदान किया. बता दें कि 5 बजे तक वोटिंग होनी है. इंडिया गठबंधन के लोकसभा में 249 सांसद है. राज्यसभा में 105 सांसद हैं. ऐसे में इंडिया गठबंधन के कुल 354 वोट हैं. बहुमत के लिए 391 का आंकड़ा चाहिए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nitish-cabinet-meeting-25-agendas-approved-honorarium-of-anganwadi-worker-assi/46273

Related to this topic: