प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वोट अधिकार यात्रा... विवादित बयान और सियासत !

कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा बिहार में तेज़ी से momentum पकड़ रही है, जिसमें इंडिया गठबंधन के प्रमुख विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।

वोट अधिकार यात्रा विवादित बयान और सियासत

नकुल जैन, नोएडा :

विवादों के बीच कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा लगातार रफ्तार पकडती जा रही है..वहीं इसको लेकर विपक्षी दल  भी कहीं न कही एक जुट दिखाई दे रहे हैं..इंडिया गठबंधन के घटक दल लगातार यात्रा में शामिल हो रहे हैं जिसने एनडीए और बिहार की नीतीश सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है..आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और राजद नेता तेजस्वी यादव की अगुआई में चल रहे इस अभियान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं,,बिहार के सारण से तीनों विपक्षी दिग्गजों ने एक साथ  हुंकार भरी..वहीं यात्रा के दौरान सपा प्रमुख आक्रमक मूड में नजर आए..उन्होंने बीजेपी पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए आड़े हाथों लिया..अखिलेश यादव ने यूपी के अवध का जिक्र करते हुए बीजेपी पर तंज भी कसा..उन्होंने जिक्र किया कि जिस तरह अवध के लोगों ने बीजेपी को बाहर किया..उसी तरह हैं अब मगध के लोग भी एनडीए को बाहर करने जा रहे हैं...यादव और मुस्लिम समुदाय में पैठ रखने वाले अखिलेश आए दिन किसी न किसी बहाने बीजेपी को रडार पर लेते रहते हैं..बिहार पहुंचने पर सपा सांसद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को यात्रा को लेकर बधाई भी दी..अखिलेश यादव ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर नीतीश सरकार को घेरते हुए जमकर क्लास भी लगाई..और साथ ही इस दौरान तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में दी गई नौकरियों का भी जिक्र किया..और उनकी जमकर तारीफ की..वहीं इशारों ही इशारों में कहा कि पलायन करने वालों की वापसी होगी..और प्रदेश को बेरोजगार करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा..खैर बिहार में जिस तरह से वोटर अधिकार यात्रा के बहाने विपक्ष में जो एक जुटता देखने को मिल रही है..ये कहीं न कही नीतीश सरकार के भविष्य़ को खतरे में डालती नजर आ रही है..और ऐसे में कहीं नीतीश कुर्सी को मुश्किलों में घिरता देख कहीं फिर से पाला न बदल ले और विपक्ष के साथ मिल जाएं.. हालांकि प्रदेश मुखिया की तरफ से लगातार बयान दिया जा रहा है कि वह किसी हाल में भी एनडीए का दामन छोड़ने वाले नहीं है..लेकिन उनके अतीत को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता..जब वह कई मौकों पर सत्ता की लालसा में अपने वादों को तोड़ते नजर आएं हैं..अगर यदि अबकी बार भी ठीक कुछ ऐसा हो जाता है..तो बीजेपी बिहार से लेकर केंद्र तक में मुसीबत में पड़ सकती है...