प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

विजय दिवस का जश्न मनाने युद्ध नायक पहुंचे ढाका

विजय दिवस का जश्न मनाने दोनों देशों के युद्ध नायक पहुंचे ढाका

आज 16 दिसंबर को विजय दिवस है। 1971 में आज के दिन ही भारत और पाकिस्तान का युद्ध खत्म हुआ और बांग्लादेश का उदय हुआ। इस युद्ध में भारत की स्पष्ट जीत हुई थी।

विजय दिवस का जश्न मनाने दोनों देशों के युद्ध नायक पहुंचे ढाका

War heroes from both countries arrive in Dhaka to celebrate Vijay Diwas |

ढाका। आज 16 दिसंबर को विजय दिवस है। 1971 में आज के दिन ही भारत और पाकिस्तान का युद्ध खत्म हुआ और बांग्लादेश का उदय हुआ। इस युद्ध  में भारत की स्पष्ट जीत हुई थी। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारत के समक्ष आत्म समर्पण किया था। विजय दिवस पर भारत और बांग्लादेश, दोनों ही देशों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। बांग्लादेश में विजय दिवस के मौके पर हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय सेना के आठ पूर्व सैनिक ढाका पहुंचे हैं। इसी तरह बांग्लादेशी सेना के भी आठ सैनिक कोलकाता आए हैं।

विजय दिवस दरअसल पाकिस्तानी सेना के सरेंडर की याद में मनाया जाता है। कोलकाता पहुंचे बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल में मुक्ति योद्धा भी हैं, जो उस समय गुरिल्ला फोर्स में थे और मुक्त वाहिनी के रूप में पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। 

भारतीय विदेश सचिव के बांग्लादेश दौरे से दोनों देशों के बीच कम हुआ तनाव

भारत और बांग्लादेश के पूर्व सैनिकों की ये यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब दोनों देश के बीच तनाव बढ़ा है। ढाका के एक राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री के दौरे से दोनों देशों के बीच तनाव थोड़ा कम हुआ है। विक्रम मिस्री ने नौ दिसंबर को ढाका का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें बांग्लादेश के विदेश मंत्री तौहिद हुसैन से भी मुलाकात की थी।

भारत और बांग्लादेश, दोनों 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाते हैं। इस मौके पर दोनों ही देश कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए युद्ध नायकों और सैनिकों को भेजते हैं। बांग्लादेश वैसे तो 26 मार्च को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। लेकिन असल में वो 16 दिसंबर को एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने की सशस्त्र बलों की सराहना

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस जीत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि "ताकत हमेशा ताकत पर विजय प्राप्त करती है।" फोर्ट विलियम में विजय दिवस समारोह के अवसर पर बोलते हुए, राज्यपाल ने 1971 के युद्ध के सैनिकों को याद किया और कहा कि भारत ने 'मुक्तिजोद्धों' के साथ मिलकर दमन के खिलाफ और लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी, और पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-continues-to-fall-rupee-weakens-further/101418

शेयर बाजार गिरावट का सिलसिला जारी, रूपया हुआ और कमजोर

Related to this topic: