प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिमी हिंद महासागर की घटना

युद्धपोत INS कोलकाता ने एमवी माशाल्लाह के पास समुद्री डकैती का प्रयास नाकाम किया

पश्चिमी हिंद महासागर में मिशन पर तैनात INS कोलकाता ने व्यापारिक जहाज MV माशाल्लाह-1 के पास समुद्री डाकुओं की गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर डकैतों की मंशा को नाकाम कर दिया।

युद्धपोत ins कोलकाता ने एमवी माशाल्लाह के पास समुद्री डकैती का प्रयास नाकाम किया

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता ने बुधवार को पश्चिमी हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज एमवी माशाल्लाह  के पास समुद्री डकैती के एक प्रयास को नाकाम कर दिया है।

पश्चिमी हिंद महासागर (अदन की खाड़ी के आसपास) में मिशन पर तैनात INS कोलकाता ने व्यापारिक जहाज MV माशाल्लाह-1 के पास समुद्री डाकुओं की गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की, ताकि खतरे की जांच की जा सके और उसे रोका जा सके।

बोर्डंग आपरेशन 

यह जांच INS कोलकाता पर मौजूद हेलीकॉप्टर और जहाज के चालक दल द्वारा चलाए गए बोर्डिंग ऑपरेशंस (जहाज पर उतरकर की जाने वाली कार्रवाई) के माध्यम से की गई। सही समय पर किए गए इस हस्तक्षेप ने व्यापारिक जहाज की सुरक्षा सुनिश्चित की और संभावित समुद्री डकैती के हमले को टाल दिया।

युद्धपोत ने प्रतिबद्धता दोहराया

इस घटना के बाद, भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाजों की रक्षा करने, समुद्री डकैती का मुकाबला करने और समुद्र को सुरक्षित बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। भारतीय नौसेना साल 2008 से अदन की खाड़ी में लगातार एंटी-पायरेसी (समुद्री डकैती रोधी) तैनाती बनाए हुए है।(एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहाः SIR अवैध नहीं संवैधानिक

Related to this topic: